Also Read
रणवीर सिंह के लिए संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' खुशियों की सौगात लेकर आयीं है। कड़े विरोध के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई कर रही है। इतना ही नहीं फिल्म में उनके किरदार अलाउदीन खिलजी को काफी पसंद किया जा रहा है। हर जगह बस उनके इस किरदार की तारीफ़ हो रही है। इतना ही नहीं इस किरदार से उभरने के लिए उन्हें थेरेपिस्ट की भी मदद भी लेनी पड़ी थी। उन्होंने अपनी एक्टिंग से यह साबित कर दिया है कि वो एक्टिंग के साथ साथ बॉक्स ऑफिस के किंग है। रणवीर उन बेहतरीन एक्टरों में से एक हैं जो अपनी काबिलियत को 100 प्रतिशत बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।
उनकी फिल्म पद्मावत ने उन्हें उनकी काबिलियत के दम पर आज ऊँचाइयों के शिखर पर पहुचाया है। पद्मावत ने 9 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, उनकी दोनों फ़िल्में गोलियों की रासलीला: राम लीला, गुंडे और बाजीराव मस्तानी अपने पहले दिन इतने करोड़ का कारोबार नहीं कर पायीं थी। राम लीला ने अपने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं, गुंडे ने 16.12 करोड़ की कमाई की थी। [इसे भी पढ़ें: कड़े विरोध के बाद भी रणवीर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंदार ओपनिंग!!]
https://twitter.com/taran_adarsh/status/956891990590767106?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.bollywoodlife.com%2Fnews-gossip%2Fbox-office-report-padmaavat-becomes-ranveer-singhs-highest-opener-ever%2F
करनी सेना के विरोध के कारण दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज़्यादा उत्सुक है। इतना ही नहीं जितने भी दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर में आ रहे है वो फिल्म और भंसाली की तारीफों में पुल बाँध रहे है। फिल्म में दीपिका और शाहिद के अभिनय की भी काफी सराहना हुई है। फिल्म को मिली ज़बरदस्त ओपनिंग के चलते आने वाले दिन फिल्म के लिए काफी फाय्देम्नद साबित हो सकते है।