Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मात्र 6 दिनों में ही इन 15 फिल्मों को धूल चटा चुकी है टाइगर ज़िंदा है, देखें पूरी लिस्ट !!

इस साल सबसे अच्छी कमाई करने वाली इन 15 फिल्मों को पीछे छोड़ साल की दूसरी सबसे सफल फिल्म बनी 'टाइगर ज़िंदा है' !!

By: Rahul Sharma  |  Published: December 28, 2017 7:56 PM IST

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मात्र 6 दिनों में ही इन 15 फिल्मों को धूल चटा चुकी है टाइगर ज़िंदा है, देखें पूरी लिस्ट !!

यह तो हम सब जानते हैं कि साल 2017 बॉलीवुड फिल्मों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल ऐसी-ऐसी फिल्में फ्लॉप हो गई हैं, जिनसे लोगों को अच्छी खासी कमाई की उम्मीदें थीं। हालांकि साल के एकदम आखिर में रिलीज हुई टाइगर ज़िंदा है ने बात थोड़ी सी संभाल ली है। जिस कारण ट्रेड पंडितों और फिल्म प्रोड्यूसर्स के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: अपने 7वें दिन ‘गोलमाल अगेन’ और ‘एक था टाइगर’ को धूल चटा देगी टाइगर ज़िंदा है !!]

ऐसा माना जा रहा है कि टाइगर ज़िंदा है बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रहेगी। इस बात में हमें किसी प्रकार का शक भी नहीं लग रहा है क्योंकि इसने अपने पहले 6 दिनों में ही इस साल की 15 सबसे कमाऊ फिल्मों को धूल चटा दी है। इन 15 फिल्मों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

1. फुकरे रिटर्न्स: 76.33
2. तुम्हारी सुलु: 36.09
3. सीक्रेट सुपरस्टार- 63.40
4. जुड़वा 2: 138.61
5. शुभ मंगल सावधान: 43.11
6. बादशाहो: 78.10
7. बरेली की बर्फी: 34.55
8. टॉयलेट एक प्रेम कथा: 134.22
9. जब हैरी मेट सेजल: 64.33
10. जग्गा जासूस: 54.16
11. ट्यूबलाइट: 119.26
12. हिन्दी मीडियम: 69.59
13. जॉली एलएलबी 2: 117
14. रईस: 137.51
15. काबिल: 103.84

आपको बता दें कि इस समय टाइगर ज़िंदा है से केवल अजय देवगन की गोलमाल अगेन आगे रह गई है। जिसने इस साल 205 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ट्रेड पंडितों का मानना है कि टाइगर ज़िंदा है 7वें दिन की कमाई से उसे भी पीछे करके इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का खिताब अपने नाम कर लेगी। अब देखना होगा कि टाइगर ज़िंदा है 7वें दिन की कमाई से ऐसा करने में कामयाब रहती है या नहीं ? लेकिन एक बात तो पूरे विश्वास के साथ कही जा सकती है कि भाईजान की टाइगर ज़िंदा है 7वें दिन नहीं तो 8वें दिन इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बन जायेगी।

अगर फिल्म की सबसे सबसे बड़ी खूबी की बात की जाए तो इसमें अली अब्बास जफर ने सलमान खान को उसी अंदाज में दिखाया है, जिसमें लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि फिल्म के हर एक सीन पर लोग थिएटर में तालियां बजा रहे हैं। इसके साथ-साथ अली ने पिक्चराइजेशन से लेकर बैकग्राउंड साउंड तक का खास ख्याल रखा है।