बॉलीवुड लाइफ हिन्दी ने कुछ देर पहले ही आपको इस बात की जानकारी दी है कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) ने अपने चौथे वीकेंड में 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी अब तक की कुल कमाई 259.94 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म इसी के साथ साल 2019 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड की शानदार कमाई के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है।
{इसे भी पढ़ें- शाहिद कपूर की फिल्म Kabir Singh की सक्सेस से जल भुन उठे Arjun Reddy स्टार विजय देवरकोंडा, दे डाला कुछ ऐसा जवाब}
अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म ने इतने दिनों के बाद अब कौन सा रिकॉर्ड बनाया है तो बता दें अब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) स्टारर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फोर्थ वीकेंड ग्रॉसर बन गई है। फिल्म ने यह खिताब संजू (Sanju) और दंगल (Dangal) जैसी फिल्मों को धूल चटाकर अपने नाम किया है।
देखिए चौथे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट:
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक: 18.94 करोड़ रुपये
बाहुबली 2: 18.30 करोड़ रुपये
कबीर सिंह: 10.34 करोड़ रुपये
दंगल: 10.24 करोड़ रुपये
संजू: 6.75 करोड़ रुपये
फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) अपने चौथे हफ्ते में भी जैसा कारोबार कर रही है, वो ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका रहा है। ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है कि कोई लवस्टोरी पूरे महीने तक एक जैसा कारोबार करती रहे। फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) इस मामले में एक अपवाद नजर आ रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई का जो सिलसिला शुरू किया था, वो अभी तक नहीं रुक रहा है।
{इसे भी पढ़ें- Mira Rajput ने शेयर की बेटे Zain की दो क्यूट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Shahid Kapoor का लाडला}
कबीर सिंह (Kabir Singh) के बाद कई सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा है लेकिन कोई भी इसके जैसी कमाई करने में कामयाब नहीं रह पायी है। यहां तक कि उनकी वजह से कबीर सिंह (Kabir Singh) की कमाई पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा है। कबीर सिंह (Kabir Singh) के रुप में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को अपने करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट मिल गई है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...