Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: अजय देवगन की ‘रेड’ ने पहले दिन ही रचा इतिहास, ‘पद्मावत’ और ‘पैडमैन’ के बाद इस सूची में पाया स्थान

देखिए अजय देवगन की फिल्म रेड ने पहले दिन कौन का रिकॉर्ड अपने नाम किया है ?

By: Rahul Sharma  |  Published: March 17, 2018 3:16 PM IST

बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: अजय देवगन की ‘रेड’ ने पहले दिन ही रचा इतिहास, ‘पद्मावत’ और ‘पैडमैन’ के बाद इस सूची में पाया स्थान

हमने आपको अपनी पिछली ही रिपोर्ट में अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'रेड' की कमाई बताई है। जिसके अनुसार इस फिल्म ने अपने पहले दिन 10.04 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। एक सुपरस्टार की मध्यम बजट फिल्म के द्वारा पहले दिन इतनी कमाई करना काफी खुशी की बात है। ट्रेड पंडितों की मानें तो आने वाले दिनों में 'रेड' और अच्छे आंकड़े दर्ज करा सकती हैं।

हालांकि अगर फिल्म की पहले दिन की कमाई को एनालाइज किया जाए तो यह साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। अब 'रेड' से आगे केवल 'पद्मावत और 'पैडमैन' जैसी फिल्में हैं। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस साल की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट दी है, जो कि इस प्रकार है।

1. पद्मावत: 19 करोड़ रुपये
2. पैडमैन: 10.26 करोड़ रुपये
3. रेड: 10.04 करोड़ रुपये
4. सोनू के टीटू की स्वीटी: 6.42 करोड़ रुपये
5. परी: 4.36 करोड़ रुपये

अगर फिल्म 'रेड' की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म पत्रकारों के अनुसार, 'रेड' में अजय देवगन एक बार फिर से उसी अंदाज में दिख रहे हैं, जिसके लिए वो हमेशा से जाने-जाते रहे हैं। 'गंगाजल', 'अपहरण' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों से उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार में अपनी एक बहुत बड़ी फॉलोइंग बनाई है। काफी समय से इन दोनों प्रदेशों के दर्शक अजय देवगन का रौबीला अवतार देखने के लिए बेचैन थे। फिल्म 'रेड' से सबसे ज्यादा खुशी इन्हीं दर्शकों को होगी।

फिल्म 'रेड' को भारत में लगभग 3000 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अजय और इलियाना की नई फिल्म अपने पहले वीकेंड में 40 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी। वैसे आप लोगों को फिल्म 'रेड' कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बतायें।