अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'रेड' सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। एक से बढ़कर एक डायलॉग और बेहतरीन कलाकारों से सजी हुई यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। अजय देवगन की यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद रानी मुखर्जी की 'हिचकी' और मनीष पॉल की 'बा बा ब्लैकशीप' रिलीज हो चुकी हैं। नई फिल्मों के सिनेमाघरों में आने के बाद भी रेड की कमाई पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है, जो दिखाता है कि लोगों को रेड कितनी पसंद आ रही है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई की जानकारी ट्विटर पर दी है। तरण ने बताया है कि इस फिल्म ने कल यानि की अपने दूसरे शनिवार को कुल 5.71 करोड़ का कारोबार किया है। जिसको मिलाकर फिल्म ने अब तक अपने खाते में कुल मिलाकर 72.31 करोड़ रुपये जोड़ लिए है। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि फिल्म रेड अपने 10वें दिन 75 करोड़ का कारोबार पूरा कर लेगी।
#Raid is back in form on second Sat... Expected to cross ₹ 75 cr mark tonight [end of Weekend 2]… [Week 2] Fri 3.55 cr, Sat 5.71 cr. Total: ₹ 72.31 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 25, 2018
आपको बता दें कि फिल्म रेड का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। राज कुमार गुप्ता इससे पहले 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'घनचक्कर' जैसी फिल्में बना चुके है। बता दें कि 'रेड' में अजय एक ईमारदार इनकम टैक्स ऑफिसर के रुप में नजर आए है।
इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना डिक्रूज भी दिखी है और यही फिल्म का प्लस प्वॉइंट भी है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' में इन दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 'रेड' में दोनों पति-पत्नी की भूमिका में है। फिल्म में अजय और इलियाना के अलावा सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। वैसे आपको फिल्म 'रेड' कैसी लगी थी ? कमेंट करके जरूर बतायें...