Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस अपडेट: फुकरे रिटर्न्स की कमाई में 9वें दिन आई जबरदस्त उछाल, देखें आंकड़ें !!

देखिए फिल्म ने अपने 9 दिनों में कितने करोड़ का कारोबार कर डाला है ?

By: Rahul Sharma  |  Published: December 17, 2017 6:27 PM IST

बॉक्स ऑफिस अपडेट: फुकरे रिटर्न्स की कमाई में 9वें दिन आई जबरदस्त उछाल, देखें आंकड़ें !!

साल 2017 खत्म होने की कगार पर खड़ा है, यहां से अगर आप पीछे नजरें घुमाकर देखेंगे बहुत कम ऐसी फिल्में आपको नजर आयेंगी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। यहां तक कि सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कलाकारों का जादू भी इस साल लोगों पर नहीं चल पाया है। हालांकि एक चीज इस साल ऐसी हुई जिसने सबको चौंकाकर रख दिया है। साल 2017 में रिलीज हुईं मझले स्टार्स की छोटे बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल रही हैं।

इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही फुकरे रिटर्न्स भी छोटे बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म थी। जिसने अपने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरु कर दिया। कुछ देर पहले ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने फिल्म के 9 दिनों के आंकड़े शेयर किए हैं, उसके अनुसार फिल्म की अब तक की पूरी कमाई 59.01 करोड़ रुपये हो गई है। [इसे भी पढ़ें- 'फुकरे रिटर्न्स' को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं ऋचा चड्ढा, जानिए क्या कहा?]

TRENDING NOW

अगर फिल्म के दूसरे हफ्ते के आंकड़ें हम आपको बतायें तो फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 3.31 करोड़ रुपये कमाये और दूसरे शनिवार को इसकी कमाई 5.15 करोड़ रुपये रही है। दोनों दिनों की कमाई देखने से साफ पता चलता है कि फिल्म की कमाई में कल जबरदस्त उछाल आया है। इसके बाद ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि दूसरे रविवार को भी फिल्म के आंकड़े काफी जबरदस्त रहेंगे।

वैसे हम आपको बता दें कि फिल्म फुकरे रिटर्न्स में वरुण शर्मा ने जबरदस्त काम किया है। अगर आप सोशल मीडिया पर जाकर देखेंगे तो हर कोई उन्हें वहां बधाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि वरुण शर्मा को अब से लोग हमेशा चूचा के नाम से ही जानते रहेंगे। वरुण शर्मा के अलावा पुलकित सम्राट और रिचा चढ्ढा ने भी फिल्म में जबरदस्त काम किया है।