पुलकित सम्राट, रिचा चढ्ढा और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म फुकरे रिटर्न्स को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। इन 11 दिनों में एक बार भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। इसके लिए सबसे ज्यादा डायारेक्टर मृगदीप सिंह लाम्बा की तारीफ करनी चाहिए। जिन्होंने फिल्म को इस तरह से बनाया है कि दर्शक थिएटर में दिल खोलकर इसका लुत्फ उठा सकें। फिल्म फुकरे रिटर्न्स अब तक 68.36 करोड़ का रुपये का कारोबार कर चुकी है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म की कमाई को लोगों के साथ शेयर किया है। जिसके अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाये हैं। एक ऐसे साल में जहां बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूल फांकती दिखी हैं, वहां छोटे बजट में बनकर तैयार हुई फुकरे रिटर्न्स 11 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह दिखाता है कि भारतीय दर्शक धीरे-धीरे बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं। अब उन्हें इस बात के फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म में कोई गुडलुकिंग हीरो है या नहीं। अगर फिल्म की कहानी दिलचस्प है तो वो थिएटर का रुख जरुर करेंगे। [इसे भी पढ़ें- 'फुकरे रिटर्न्स' को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं ऋचा चड्ढा, जानिए क्या कहा?]
#FukreyReturns is ROCK-STEADY on second Mon... [Week 2] Fri 3.31 cr, Sat 5.15 cr, Sun 7.10 cr, Mon 2.25 cr. Total: ₹ 68.36 cr. India biz. SUPER-HIT.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 19, 2017
आपको बता दें कि कुछ समय पहले फुकरे रिटर्न्स के प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी ने मीडिया को बताया है कि अगर ऐसी कोई कहानी उनके हाथ लगती है कि जो फुकरे रिटर्न्स 3 के लिए सूट करती है तो वो जरुर ही फुकरे सीरीज का तीसरा भाग बनायेंगे।
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के अनुसार, ‘फुकरे रिटर्न्स में चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा फिल्म की जान हैं। फिल्म के जिन-जिन सीन्स में वो आते हैं, दर्शकों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है। वरुण के अलावा पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट और रिचा चढ्ढा जैसे कलाकारों ने भी कमाल का काम किया है। मनजोत सिंह और अली फजल ने भी अच्छा काम किया है।’
Subscribe Now
Enroll for our free updates