Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘टाइगर ज़िंदा है’ के बाबजूद भी नहीं रुक रही है ‘फुकरे रिटर्न्स’ की कमाई, देखें आंकड़ें !!

जानिए तीन हफ्तों में फुकरे रिटर्न्स ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है ?

By: Rahul Sharma  |  Published: December 29, 2017 2:09 PM IST

बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘टाइगर ज़िंदा है’ के बाबजूद भी नहीं रुक रही है ‘फुकरे रिटर्न्स’ की कमाई, देखें आंकड़ें !!

दोस्तों इस साल कई सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके ट्रेड को चौंकाकर रख दिया है। इन्हीं दमदार फिल्मों में से एक है फुकरे रिटर्न्स। कम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म की दीवानगी का आलम यह है कि टाइगर ज़िंदा है के सामने भी लोग इसे देखने के लिए थिएटर में जा रहे हैं। अगर फिल्म की कमाई की बात की जाए तो इसने अपने तीसरे हफ्ते में 3.59 करोड़ रुपये जुटाये हैं। जिसको मिलाकर अब इसकी कुल कमाई 77.40 करोड़ रुपये हो गई है। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: अजय, अक्षय, वरुण और शाहरुख की उड़ जायेंगी नींदें क्योंकि आज यह रिकॉर्ड अपने नाम कल लेगी टाइगर ज़िंदा है !!]

अगर फिल्म के तीनों हफ्तों की कमाई हम आपको बतायें तो पहले हफ्ते में इसने 50.55 करोड़ का कारोबार किया था, दूसरे हफ्ते में इसने 23.36 करोड़ का कारोबार किया था और तीसरे हफ्ते में इसने 3.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने फिल्म की इस कमाई को शानदार बताया है और फुकरे रिटर्न्स को सुपरहिट करार दिया है। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: जानिए अपने 7वें दिन टाइगर ज़िंदा है ने कितने करोड़ का कारोबार किया है ?]

फिल्म की अगर सबसे बड़ी खासियत की बात की जाए तो वो इसके किरदार हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि फुकरे के समय ही फिल्म के सारे किरदार लोगों के बीच काफी मशहूर हो गए थे। इसका फायदा फुकरे रिटर्न्स को भी मिला। जैसे ही लोग थिएटर में घुसे वो इन किरदारों के साथ आसानी से कनेक्ट हो गए और फिल्म का जी भर कर लुत्फ उठाने में सफल रहे।

फिल्म में वरुण शर्मा और ऋचा चढ्ढा की अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया है। दोनों के बीच होने वाली मीठी नोंक-झोंक ने लोगों को खूब हंसाया। इनके अलावा पुलकित सम्राट, अली फज़ल, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी ने भी शानदार काम किया है।