Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस अपडेट दिन 8: ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है फुकरे रिटर्न्स, देखें आंकड़ें !!

देखिए 8 दिनों में कितने करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है फुकरे रिटर्न्स ?

By: Rahul Sharma  |  Published: December 16, 2017 4:53 PM IST

बॉक्स ऑफिस अपडेट दिन 8: ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है फुकरे रिटर्न्स, देखें आंकड़ें !!

दोस्तों हम आपको लगातार फुकरे रिटर्न्स की कमाई आपको बताते आ रहे हैं। उन रिपोर्ट्स में हमने आपको यह बात साफ तौर पर बताई है कि फिल्म को भले ही पत्रकारों से अच्छा रिव्यूज़ न मिला हो लेकिन इसका फिल्म के बिजनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यह फिल्म अपने पहले दिन से ही लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है और सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने की ओर बढ़ती जा रही है।

फिल्म को अब तक रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं और इन 8 दिनों में फिल्म 53.86 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। जहां फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 50.55 करोड़ की कमाई की थी वहीं आंठवे दिन फिल्म ने 3.31 करोड़ की कमाई कर डाली है। [इसे भी पढ़ें- 'फुकरे रिटर्न्स' को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं ऋचा चड्ढा, जानिए क्या कहा?]

फिल्म के दूसरे शुक्रवार के आंकड़े देख ट्रेड उम्मीद कर रही है कि फुकरे रिटर्न्स का दूसरा वीकेंड भी कमाल का रहेगा। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म दूसरे वीकेंड के खत्म होते-होते 60 करोड़ के आसपास पहुंच जायेगी।

आपको बता दें कि फुकरे रिटर्न्स में लोगों को चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा का काम बहुत पसंद आ रहा है। कुछ लोगों ने तो वरुण शर्मा की एक्टिंग को फुकरे रिटर्न्स की हाईलाइट बताया है। वरुण शर्मा के साथ-साथ रिचा चढ्ढा, पुलकित सम्राट, अली फजल, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी का काम भी काफी पसंद किया जा रहा है।

अगर बॉलीवुड लाइफ के द्वारा फिल्म को दिए गए रिव्यू की बात की जाए तो वो कुछ इस प्रकार है। ‘जहां पहली फुकरे में लोगों को दमदार कहानी के साथ-साथ जबरदस्त किरदार देखने को मिले थे वहीं फुकरे रिटर्न्स में लोगों को दमदार किरदार तो देखने को मिलते हैं लेकिन दमदार कहानी गायब रही।’