एक दौर ऐसा था कि जब हीरोइनें काफी लम्बे समय बाद फिल्मों में कमबैक करती थी तो उनकी फिल्मों के चलने के आसार कम ही होते थे। पिछले कुछ सालों ने यह मिथक टूटता हुआ सा नजर आ रहा है। श्रीदेवी की ‘मॉम’ और ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘जज्बा’ इसी तरह की कमबैक फिल्मे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रानी मुखर्जी ने दो साल के बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है।
रानी मुखर्जी आखिरी बार साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी’ में नजर आई थी। इसके बाद इस साल रानी ने अपनी नई फिल्म ‘हिचकी’ से फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखा है, जो बीती 23 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 2 हफ्ते हो चुके है और इस फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ‘बागी 2’ रिलीज हुई है।
‘बागी 2’ ने रिलीज होते ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए लेकिन इस फिल्म की वजह से हिचकी की कमाई में कुछ खास अंतर नहीं आया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस फिल्म की कमाई की जानकारी दी है। तरण ने लिखा है कि ‘हिचकी’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 2.40 करोड़ रुपए और शनिवार को 2.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक यह फिल्म 31.10 करोड़ कमा चुकी है।
#Hichki is SUPER-STEADY... [Week 2] Fri 2.40 cr, Sat 2.60 cr. Total: ₹ 31.10 cr. India biz.
Also Read— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2018
‘हिचकी’ का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म में रानी ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिसे टॉरिक सिन्ड्रोम है। इस बीमारी के चलते नैना को बचपन से काफी परेशानियां झेलनी पड़ी लेकिन बडा होने के बाद नैना की मुश्किलें और भी बढ़ जाती है।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates