Chhaava Box Office Collection Day 42: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) को बॉक्स ऑफिस पर 6 सप्ताह हो चुके हैं. ये फिल्म अभी भी बंपर कमाई कर रही है. 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म लगातार जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कुछ दूरी पर है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म जादूई आंकड़े को छू पाती है या नहीं. दरअसल, 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.
विक्की कौशल की फिल्म ने कर ली इतनी कमाई
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही और 6 सप्ताह भी लोगों के एंटरटेन कर रही है. इस फिल्म ने 42वें दिन 1.32 करोड़ रुपये की कमाई की है. विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने अब तक 587 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 225.28 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 186.18 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 84.94 करोड़ रुपये, पांचवें सप्ताह में 31.02 करोड़ रुपये और छठे सप्ताह में 15.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब विक्की कौशल की फिल्म के नए आंकड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, आने वाले रविवार यानी 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हो रही है. इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म 'छावा' ये जादूई आंकड़ा छू पाती है या नहीं.
#Chhaava stays super-strong at the #Boxoffice, even in Week 6... While the film has enjoyed an uninterrupted run so far, it faces its first major challenge this Sunday – #Sikandar.
Also ReadAll eyes will be on its performance from Sunday onward.#Chhaava #Hindi [Week 6] Fri 2.09 cr, Sat… pic.twitter.com/HQ5pt1yO6a
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2025
'छावा' को लक्ष्मण उतरेकर ने किया डायरेक्ट
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत सिंह में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतरेकर ने किया है. फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल (संभाजी) और अक्षय खन्ना (औरंगजेब) के बीच युद्ध दिखाया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates