Chhaava Box Office Collection Day 46: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) को 14 फरवरी को सिनमाघरों में रिलीज हुई थी और ये फिल्म पिछले डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर रह गई है. फिल्म 'छावा' ने ईद के मौके पर अच्छा कलेक्शन किया है. बताते चलें कि बीते रविवार को सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने ईद पर कितना कलेक्शन किया है.
फिल्म 'छावा' ने कर लिया है इतना कलेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साल 2025 ये पहली 500 करोड़ी फिल्म बनी है और अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 46वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म को ईद की छुट्टी का फायदा मिला है. फिल्म छावा ने अब तक 594.73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. विक्की कौशल की फिल्म उस समय अच्छी कमाई कर रही है जब सिनेमाघरों में सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' लगी हुई है.
सिकंदर और छावा में ये बात है कॉमन
बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं. वहीं, फिल्म 'छावा' में भी विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना दिखाई दे रही हैं. इस तरह से साउथ एक्ट्रेस की दो फिल्में सिनेमाघरों में लोगों को एंटरटेन कर रही हैं. गौरतलब है कि लक्ष्मण उतरेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत सिंह में हैं. फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है. फिल्म में संभाजी और औरंगजेब के बीच युद्ध दिखाया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates