Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chhaava box office collection day 41: नहीं रुक रहा ‘छावा’ की कमाई का रथ, अब तो ये आंकड़ा भी हो गया पार

Chhaava box office collection day 41: महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई विक्की कौशल की फिल्म छावा का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म हर रोज अच्छी कमाई कर रही है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: March 27, 2025 7:09 AM IST

Chhaava box office collection day 41: नहीं रुक रहा ‘छावा’ की कमाई का रथ, अब तो ये आंकड़ा भी हो गया पार

Chhaava box office collection day 41: विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है. महीने पहले आई इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी कायम है. यही वजह है की फिल्म आज भी अच्छा कमाई कर रही है.

14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने अपने ताबड़तोड़ ओपनिंग से पहले ही हफ्ते 219.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. वहीं दूसरे हफ्ते में ये कमाई 180.25 करोड़ रुपये रही. कमाई ने नए-नए रिकॉर्ड तोड़ती ये इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ रुपये कलेक्ट किए.

'छावा' का जलवा आज भी कायम

ज्यादातर फिल्में दूसरे हफ्ते ही सिमटने लगती हैं. लेकिन छावा का जलवा हर हफ्ते कायम रहा है. फिल्म ने चौथे हफ्ते में अपनी अच्छी पकड़ से कुल 55.95 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, पांचवें हफ्ते में कमाई 33.35 करोड़ रुपये रही. यानी फिल्म ने पांच हफ्तों में कुल 552.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

अब भी लोगों को पसंद आ रही फिल्म

फिल्म को रिलीज हुए 6 हफ्ते हो चले हैं. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक छठे बुधवार यानी अपने रिलीज के 41वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 587.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म अब भी लोग पसंद कर रहे हैं.