Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chup Box Office Collection: सनी देओल-दलकीर सलमान की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, आर माधवन की 'धोखा' हुई फेल

Chup Box Office Collection Day 3: सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने आर माधवन की 'धोखा द राउंड कॉर्नर' को काफी पीछे छोड़ दिया है।

By: Abhay  |  Published: September 26, 2022 4:28 PM IST

Chup Box Office Collection: सनी देओल-दलकीर सलमान की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, आर माधवन की 'धोखा' हुई फेल

Chup: Revenge of the Artist Box Office Collection day 3: आलिया भट्ट और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी। लेकिन जब से बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल (Sunny Deol) और दलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) की फिल्म चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) रिलीज हुई है, तब से इसने आलिया और रणबीर की फिल्म की कमाई की पर ब्रेक लगा दिया है। सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए है। अब फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए है। जिसे देखने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे है।

तीसरे दिन फिल्म कमाई में आया उछाल

सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म चुप इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म मे पहले दिन 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट आई थी, लेकिन अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है। जिसमें कमाई एक बार फिर बढ़ गई है। जहा फिल्म ने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वही तीसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 7 करोड़ रुपये हो गई है। तो वही सनी देओल की 'चुप' के साथ रिलीज हुई फिल्में कमाल नहीं कर पाई है। गुलशन कुमार की बेटी खुशाली और आर माधवन की फिल्म 'धोखा द राउंड कॉर्नर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म ने अभी तक कुल 2.30 करोड़ रुपये कमाए है।

कब रिलीज हुई थीं सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट फिल्म नेशनल सिनेमा डे यानी 23 सितंबर को रिलीज हुई थी। 75 रुपये की टिकट होने से इस फिल्म को काफी फायदा हुआ। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा साउथ स्टार दलकीर सलमान भी नजर आ रहे है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay