Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chup Advance Booking Collection: रणबीर कपूर की फिल्म पर भारी पड़ी सनी देओल की 'चुप', रिलीज से पहले ही कमा डाले इतने करोड़

Chup: Revenge Of The Artist: सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप' ने एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। जानिये फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: September 22, 2022 5:51 PM IST

Chup Advance Booking Collection: रणबीर कपूर की फिल्म पर भारी पड़ी सनी देओल की 'चुप', रिलीज से पहले ही कमा डाले इतने करोड़

Chup Advance Booking Collection: सनी देओल (Sunny Deol), दलकीर सलमान (Dulquer Salman) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की फिल्म 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist)' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आर बाल्की द्वारा निर्देशित यह फिल्म साइकोपैथ सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक सनी देओल (Sunny Deol) को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार थे।यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

'चुप' की एडवांस बुकिंग

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक दलकीर सलमान और सनी देओल की 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist)' के रिलीज से पहले ही 1.25 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं। फिल्म की ओपनिंग डे पर 4 से 5 करोड़ रुपये की कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है।

रणबीर कपूर की 'शमशेरा' को 'चुप' ने छोड़ा पीछे

बता दें कि सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप' ने एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि शमशेरा ने केवल 46 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग की थी। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने केवल 56 हजार टिकटों की बुकिंग की थी।

फिल्म 'चुप' की स्टारकास्ट

'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' फिल्म में सनी देओल और दलकीर सलमान के अलावा एक्ट्रेस पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरि, राजीव रवींद्रनाथन, राकेश भावसर और अभिजीत सिन्हा मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनीं इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है।