Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chup Box Office Early Estimate: सनी देओल की 'चुप' ने ओपनिंग डे पर छुड़ाए 'ब्रह्मास्त्र' के छक्के, पहले दिन की धांसू कमाई

By: Pratibha Gaur  |  Published: September 24, 2022 8:40 AM IST

Chup Box Office Early Estimate: सनी देओल की 'चुप' ने ओपनिंग डे पर छुड़ाए 'ब्रह्मास्त्र' के छक्के, पहले दिन की धांसू कमाई

Chup Box Office Early Estimate: सनी देओल (Sunny Deol), दलकीर सलमान (Dulquer Salman) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की फिल्म 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist)' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। साइकोपैथ सीरियल किलिंग पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखकर फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। वहीं फिल्म में दलकीर सलमान की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 2.60 से लेकर 3.20 करोड़ रुपये के बीच में कमाई की है। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक इस फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का अच्छा लाभ मिला है, क्योंकि 'ब्रह्मास्त्र' के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने 'चुप' के टिकट ही खरीदे थे।

1 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' करीब 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर यानी फ्राइडे के दिन 4 लाख टिकटों की बुकिंग की थी। वहीं इस फिल्म ने 1.25 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की थी। फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है सनी देओल की यह फिल्म 4 से 5 दिनों में ही अपने 10 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर देगी।

फिल्म 'चुप' की कहानी

फिल्म के कहानी की शुरुआत मुंबई पुलिस द्वारा फिल्म क्रिटिक्स के हत्यारों को ढूंढ़ने से होती है। दोनों मर्डर उस सीरियल किलर ने किए हैं जो फिल्मों को बिना महसूस किए एजेंडे के तहत फिल्म का रिव्यू देने वाले क्रिटिक्स से नफरत करता है। इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ बड़े ट्विस्ट और टर्न्स भी हैं।

'चुप' की स्टारकास्ट

सनी देओल और दलकीर सलमान के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरि, राजीव रवींद्रनाथन, राकेश भावसर और अभिजीत सिन्हा मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनीं इस फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है।