Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chup Box Office Early Estimate: सनी देओल की 'चुप' ने रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' को किया ढेर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

Chup Box Office Early Estimate Day 4: सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने चौथे दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई को पूरी तरह से पस्त कर दिया है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: September 27, 2022 11:20 AM IST

Chup Box Office Early Estimate: सनी देओल की 'चुप' ने रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' को किया ढेर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

Chup Box Office Early Estimate Day 4: सनी देओल (Sunny Deol), दलकीर सलमान (Dulquer Salman) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की फिल्म 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist)' बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। आर बाल्की द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। साइकोपैथ सीरियल किलिंग पर आधारित सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं, अब हाल ही में 'चुप:रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आए हैं। ट्रेंड एनालिस्टों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 9 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि यह सिर्फ अभी कमाई का अर्ली एस्टीमेट है, 'चुप' के कलेक्शन के आधिकारिक आंकड़ें अभी सामने नहीं आए हैं।

'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' ने 'ब्रह्मास्त्र' को किया पस्त

सनी देओल (Sunny Deol) और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist)' 23 सितंबर यानी नेशनल सिनेमा डे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक सनी देओल की फिल्म की रिलीज के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' के आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को यानी तीसरे वीकेंड पर 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में 33.52 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली थी।

फिल्म को मिली थीं इतनी स्क्रीन्स

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' को 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सनी देओल और दलकीर सलमान के अलावा पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरि, राजीव रवींद्रनाथन, राकेश भावसर और अभिजीत सिन्हा भी लीड किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखकर फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।

फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कहानी

'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कहानी की शुरुआत मुंबई पुलिस द्वारा फिल्म क्रिटिक्स के हत्यारों को ढूंढ़ने से होती है। दोनों मर्डर उस सीरियल किलर ने किए हैं जो फिल्मों को बिना महसूस किए एजेंडे के तहत फिल्म का रिव्यू देने वाले क्रिटिक्स से नफरत करता है। इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ बड़े ट्विस्ट और टर्न्स भी दर्शकों को काफी लुभा रहे हैं।