Also Read
Coolie 5th Day Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार बरकरार है. 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी मेगा बजट फिल्म 'Coolie' पहले दिन से ही छप्परफाड़ कमाई कर रही हैं. महज 5 दिनों में ही 'कुली' ने डबल सेंचुरी मारते हुए 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है. तो चलिए जानते हैं कि 'कुली' ने 5वें दिन (Coolie 5th Day Box Office Collection) कितने का कारोबार किया.
रजनीकांत, नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज, श्रुति हासन जैसे कलाकारों से सजी 'कूली' (Coolie Box Office) को 14 अगस्त 2025 को रिलीज किया गया था. इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था, जो पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिला. हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी. पहले दिन 65 करोड़ की शानदार ओपनिंग करने वाली 'कुली' ने दूसरे दिन 54.75 करोड़ रुपए कमाई और फिर धीरे-धीरे ये कलेक्शन घटने लगे. बावजूद इसके फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है.
sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, भारी गिरावट के साथ रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'कुली' ने 12.15 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया. हालांकि, ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के ही है आगे इनमें बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक ही 'कुली' की अबतक की कुल कमाई 206.67 करोड़ रुपए हो चुकी है और इसी के साथ फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है.
बता दें कि, लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. इसमें रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन जैसे साउथ के सुपरस्टार्स अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं रजनीकांत की 'कुली' में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का कैमियो भी है.