Coolie vs War 2 Box Office Collection Day 2: सोशल मीडिया पर लंबे समय से साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की 'कुली' (Coolie) और 'वार' फ्रेंचाइजी की 'वॉर 2' (War 2) को लेकर काफी बज बना हुआ था. वहीं दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने इन दोनों ही फिल्मों को एक ही दिन यानी 14 अगस्त 2025 को रिलीज किया. ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त भिड़त देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की 'वॉर 2' अपना जलवा दिखा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन स्टारर 'कुली' का दबदबा भी बरकरार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के दूसरे दिन दर्शकों ने रजनीकांत या फिर ऋतिक रोशन किसे चुना?
'कुली' ने दूसरे दिन कितने की कमाई की?
सबसे पहल हम बात करते हैं लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन स्टारर 'कुली' (Coolie) की. 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ था. ओपनिंग डे पर इस मूवी ने शानदार कलेक्शन (Coolie Box Office Collection) किया. पहले दिन 'कुली' ने 65 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड धवस्त कर दिए, वहीं अगर बात करें दूसरे दिन तो सेकंड डे पर भी रजनीकांत का दबदबा कायम रहा और Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 'कुली' ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म का अब तक का 118 करोड़ और 50 लाख का कलेक्शन हो चुका है.
'वॉर 2' का दूसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?
वहीं अब बात करते हैं अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'वॉर 2' की. एक्शन थ्रिलर लवर्स को लंबे समय से इस मुवी का इंतजार था. 400 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपना जलवा दिखाया था. 51.5 करोड़ रुपए के जबरदस्त कलेक्शन (War 2 Box Office Collection) के साथ 'वॉर 2' ने अच्छी शुरुआत की. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉर 2' ने 15 अगस्त 2025 को 56.50 करोड़ रुपए की कमाई की. इसे के साथ फिल्म का अब तक का कलेक्शन 108 करोड़ रुपए हो चुका है.
'कुली' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन दोनों ही सितारों की फिल्में दूसरे दिन ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. ऐसे में इनकी कमाई के रिकॉर्ड देखते हुए साफ दिखा रहा है कि, दोनों के बीच कांटे की टक्कर है. हालांकि, अभी तक आंकड़ों की मानें तो 'कुली' का दबदबा अभी भी 'वॉर 2' से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates

