Dacoit box office collection day 11
Dacoit Box Office Collection Day 1: क्राइम थ्रिलर, डार्क ड्रामा और रियलिस्टिक सिनेमा के लिए जानें जाने वाले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इस बार एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का 'डकैत: एक प्रेम कथा' (Dacoit) लेकर आए हैं. आदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर ये मूवी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर जहां 'धुरंधर 2' का एकतरफा राज चल रहा था, वहीं उसे चुनौती देने के लिए अब 'डकैत' की एंट्री हो चुकी है. हैरानी की बात तो ये है कि, रिलीज के पहले ही दिन 'डैकत' ने न सिर्फ 'धुरंधर 2' के बीच शानदार ओपनिंग की बल्कि, इसने ओपनिंग डे (Dacoit Box Office Collection Day 1) पर ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म के बराबर कमाई कर ली.
आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' बेवफाई और बदले की कहानी पर आधारित है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस देखने को मिल रहा है. इस मूवी को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है, जिसने रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को न सिर्फ चुनौती दी है, बल्कि पहले ही दिन इसके बराबर कमाई भी कर ली है.
View this post on Instagram
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की मूवी 'डकैत' ने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. बता दें कि, पहले दिन 'डकैत' के 3,800 शो हुए, जिससे मूवी ने 6.50 करोड़ रुपए नेट और भारत में ग्रॉस 7.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं अगर बात करें 'डकैत' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Dacoit Worldwide Collection) की तो इसने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 13.57 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.
वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh Movie) की 'धुरंधर 2' ने 23वें दिन यानी 10 अप्रैल 2026 को 6.70 करोड़ रुपए की कमाई की. इस लिहाज से 'डकैत' ने ओपनिंग डे पर 'धुरंधर 2' के बराबर कमाई की. बता दें कि, रणवीर सिंह की मूवी 23वें दिन तक वर्ल्डवाइड 1,669.26 करोड़ रुपए (Dhurandhar 2 Worldwide Collection) का कर चुकी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…