Dacoit Box Office collection day 3: ‘धुरंधर 2' की आंधी के आगे सुस्त पड़ी मृणाल ठाकुर की फिल्म, 12 बजे तक फिल्म ने की इतनी कमाई

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' एक रोमांचक रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर है. हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अपने सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन सीन के कारण चर्चा में बनी हुई है. आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 12, 2026 1:09 PM IST

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की अवेटेड रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डकैत' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी लंबे समय से क्रेज था, क्योंकि अदिवी शेष और मृणाल की नई जोड़ी को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता थी. रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर ने भी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा बटोरी थी. हालांकि, सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीद से थोड़ा ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा

फिल्म ने 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर कदम रखा. शुरुआती दो दिनों तक फिल्म का प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन तीसरे दिन से इसमें सुस्ती देखने को मिली है. Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अपने तीसरे दिन फिल्म ने 962 शोज में लगभग 1.09 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अगर इसके कुल आंकड़ों पर नजर डालें, तो फिल्म का अब तक का कुल भारत नेट कलेक्शन 14.64 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 16.17 करोड़ रहा है. फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी, पहले दिन फिल्म ने 6.55 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन तीसरे दिन आए इस कमी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

'धुरंधर 2' से मिल रही टक्कर

फिल्म 'डकैत' के लिए बाॅक्स ऑफिस पर मुकाबला काफी कड़ा है. इसका सामना पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' से है, जो अपने चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि जहां 'डकैत' अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं 'धुरंधर 2' ने हाल ही में एक ही दिन में 11.85 करोड़ की कमाई की है, जो 'डकैत' के शुरुआती दिनों के कलेक्शन से कहीं अधिक है. यही कारण है कि 'डकैत' को उम्मीद के मुताबिक बढ़त नहीं मिल पा रही है.

क्या है फिल्म 'डकैत' की कहानी?

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और बदले की भावना से घिरी हुई है. इसमें अदिवी शेष एक ऐसे अपराधी की भूमिका में हैं, जो जेल से बाहर आने के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड (मृणाल ठाकुर) से बदला लेता है, जिसने उसे धोखे में फंसाया था. कहानी में भावनाएं, बदला और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का है. फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है, जिन्होंने अदिवी शेष के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है.

फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत है. इसमें अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान जैसे मंझे हुए कलाकार अहम किरदारों में नजर आते हैं. गौरतलब है कि 'डकैत' को पहले 19 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.