Dacoit box office collection day
Dacoit Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की आधी के बीच मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और आदिवि शेष (Adivi Shesh) स्टारर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' (Dacoit) रिलीज हुई. 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस मूवी की बॉक्स ऑफिस की राह अब कांटों भरी साबित हो रही है. 'डकैत' को रिलीज हुए अभी सिर्फ 6 दिन ही हुए हैं, लेकिन अभी से ही इसका हालत पस्त होती नजर आ रही है. आलम ये हो गया है कि, रणवीर सिंह की फिल्म के आगे इसे पैर जमाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है. इसी बीच मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष की फिल्म के छठे (Dacoit Box Office Collection Day 6) दिन का कलेक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन इसका क्या हाल रहा.
सैकनिल्क द्वारा जारी किए गए 'डकैत' के छठे दिन के कलेक्शन के वो उछाल नहीं देखा गया जिसकी उम्मीद मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स कर रहे थे और इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि, अभी भी दर्शक 'धुरंधर 2' की ओर खिंचे चले जा रहे हैं. जिसका सीधा असर 'डकैत' की कमाई पर पड़ रहा है. ऐसे में एक सवाल ये भी उठ रहा है कि, क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाएगी?
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने रिलीज के छठे दिन 1.55 करोड़ रुपए का केलक्शन किया है. वहीं इसके पहले यानी 5वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई थी और इसके पहले 4वें दिन 2.70 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इन आंकड़ों को देखते हुए साफ है कि, फिल्म के कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है.
वहीं अगर बात करें 'डकैत' के अब तक कुल कलेक्शन की तो 6 दिनों की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में कुल 27.05 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है और इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 31.49 हो चुका है. वहीं अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Dacoit Worldwide Collection) की तो ये 40 करोड़ रुपए पार कर चुका है. आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने दुनियाभर में 43.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'डकैत: एक प्रेम कथा' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार, धोखे और बदले की कहानी को दिखाया गया है. इसमें आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं और ये एक पैन इंडिया मूवी है, जिसे तेलुगु और हिंदी दो भाषाओं में रिलीज किया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…