Dacoit Box Office Prediction: 'धुरंधर 2' को पटखनी देने निकली मृणाल ठाकुर की फिल्म, पहले ही दिन हवा हुई टाइट

Dacoit Box Office Prediction Day 1: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' आज रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं कि रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई कर डाली है. ये अकेली फिल्म इस समय धुरंधर 2 को टक्कर दे रही है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: April 10, 2026 1:11 PM IST

Dacoit Box Office Prediction Day 1: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को टक्कर देने के लिए फिल्म 'डकैत' (Dacoit) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. ये फिल्म इस समय लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. सुबह से ही लोग सोशल मीडिया पर अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर (Adivi Sesh and Mrunal Thakur) की कलाकारी के बारे में बात कर रहे हैं. अगर बात की जाए कमाई की तो ओपनिंग डे फिल्म 'डकैत' के लिए कुछ खास नहीं रहा है. फिल्म 'डकैत' ने दोपहर तक ओपनिंग डे पर केवल 51 लाख रुपए की कमाई की है, जो कि अपने आप में बहुत कम है. इस फिल्म ने हिंदी में 4 लाख रुपए और तेलुगू में 47 लाख रुपए कमाए हैं. फिल्म 'डकैत' को इंडिया में केवल 1186 स्क्रीन्स ही मिल पाई हैं. ऐसे में फिल्म 'डकैत' की कमाई का आंकड़ा तो कम होना बनता ही है. फिल्म 'डकैत' का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 61 लाख रुपए पर आकर अटक गया है. कहा गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2 की आंधी के आगे फिल्म 'डकैत' एक दिन भी नहीं टिक पाई. हालांकि लो बजट फिल्म होने के नाते फिल्म 'डकैत' की कमाई को ठीक माना जा रहा है. माना जा रहा है कि वीकेंड के मौके पर फिल्म 'डकैत' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वैसे भी धुरंधर 2 के अलावा फिल्म 'डकैत' के पास फिलहाल और कोई कंपीटर नहीं है.

क्या है फिल्म 'डकैत' की कहानी?

फिल्म 'डकैत' में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. फिल्म में हरि नाम के लड़के की एक कहानी को दिखाया गया है. हरि को प्यार में धोखा मिलता है. जिसके बाद वो डकैत बन जाता है. उनके नाम का शहरभर में खौफ होता है. इसी बीच इस लड़के की मुलाकात एक लड़की से होती है जो कि उसकी जिंदगी बदल देती है. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. डकैत एक्शन और लव स्टोरी का बेजोड़ नमूना है.

फिल्म 'डकैत' को लेकर क्या कह रहे हैं लोग?

फिल्म 'डकैत' देखने के बाद लोग लगातार फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि फिल्म 'डकैत' फ्लॉप होने वाली है. लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म 'डकैत' का फर्स्ट हाफ थोड़ा बोरिंग है. इसके अलावा लोगों को फिल्म के स्क्रीनप्ले में भी कमियां नजर आ रही हैं. फिल्म 'डकैत' को मिल रहे निगेटिव रिव्यूज का आने वाले समय में कमाई पर बुरा असर देखने को मिल सकता है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…