Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: 'धमाल 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, 2 दिन में 50 करोड़ी हुई फिल्म

Dhamaal 4 Box Office Collection: मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रही है. इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 11, 2026 11:22 PM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी समेत कई सितारों से सजी फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में अपने इरादे जाहिर कर चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बंपर उछाल आया है. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 'धमाल 4' को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोग उमड़ रहे हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर मेकर्स काफी खुश होंगे. इस तरह से फिल्म 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीन पार्ट के बाद चौथे पार्ट ने भी लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने भारत और दुनियाभर कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म 'धमाल 4' ने भारत में कमाए इतने करोड़ रुपये

फिल्म 'धमाल' के पहले, दूसरे और तीसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इस तरह से फिल्म को चौथे पार्ट यानी 'धमाल 4' के अनाउंसमेंट के बाद इसको लेकर काफी बज था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उतावले हो गए थे. फिल्म 'धमाल 4' जब सिनेमाघरों में पहुंची तो लोगों को निराश नहीं किया और एंटरटेनमेंट के साथ इमोशनल टच भी दिया. फिल्म की बेहतरीन कहानी और स्टार्स की शानदार की एक्टिंग का नतीजा है कि फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी की फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये तो दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने 36.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म 'धमाल 4' की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 53.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो गया है. इस तरह से फिल्म दो दिन में 50 करोड़ी हो गई है.

फिल्म 'धमाल 4' के आगे फेल हुई 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल'

फिल्म 'धमाल 4' के सामने बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' के साथ अक्षय कुमार की मूवी 'वेलकम टू द जंगल' भी लगी है. इसके बाद भी फिल्म 'धमाल 4' धमाकेदार कर रही है. ये फिल्म अच्छी कमाई करने वाली है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी की फिल्म की अब तक कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि ओपनिंग वीकेंड पर भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.