बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. हालांकि, ये बुकिंग रिलीज से पहले एक दिन पहले यानी 18 मार्च के पेड-प्रीव्यू शोज के लिए है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और पेड-प्रीव्यू शोज के जरिए इसे एक दिन पहले 18 मार्च को देखने का मौका है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने का मौका मिल रहा है. इस फिल्म के एक घंटे के अंदर 7500 टिकट बिक गए हैं.
फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड-प्रीव्यू शोज की हो रही टिकट बुकिंग
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने ट्रेलर शनिवार सुबह 11:01 पर रिलीज किया गया. इसके बाद मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू होने का अनाउंसमेंट कर दिया. इसके साथ ही बताया 19 मार्च को फिल्म के रिलीज से पहले 18 मार्च पेड-प्रीव्यू शोज रखे जाएंगे. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड-प्रीव्यू के लिए 18 मार्च को करीब हर सिनेमाघर में 5-6 शोज रखे गए हैं. ये अब तक का सबसे बड़ा प्रीमियर है, क्योंकि इससे पहले किसी भारतीय फिल्म को रिलीज से पहले इतने शोज नहीं मिले हैं.
'DHURANDHAR THE REVENGE' ADVANCE BOOKINGS GO ON A RAMPAGE... Advance bookings for the *paid previews* on 18 March 2026 have just commenced, and #DhurandharTheRevenge is already trending on #BMS, selling a staggering 7.5k tickets per hour.
Also ReadAmazing, isn't it? pic.twitter.com/zJWLlVOqju
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 7, 2026
फिल्म 'धुरंधर 2' के हर घंटे में बिक रहे 7500 टिकट
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की पेड-प्रीव्यू शोज की टिकट काफी महंगी है लेकिन फैंस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और जमकर टिकट की बुकिंग कर रहे हैं. फिल्म की पेड-प्रीव्यू शोज के लिए औसतन 450 से 600 रुपये टिकट मिल रहे हैं. जबकि गोल्ड कैटेगरी में टिकट की रेट 1200 रुपये रखी गई है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' पर हर घंटे में 7500 टिकटों की बुकिंग हो रही है.
फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक 5 घंटे में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को 9.5 मिलियन व्यूज मिल चुके थे. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हमजा अल मजारी काफी खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही हमजा अल मजारी बने जसकीरत सिंह रंगी की जिंदगी की झलक देखने को मिली. इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates