Dhurandhar 2 Box Office Day 45: शनिवार आते ही 'धुरंधर 2' ने की बंपर कमाई, एक साथ इन 7 फिल्मों को दी पटखनी

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 45: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई को लेकर लगातार लोगों के बीच जिज्ञासा बनी हुई थी. इसी बीच फिल्म के 45वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं कि शनिवार को धुरंधर 2 का क्या हाल रहा.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 3, 2026 8:36 AM IST

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 45: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने बीते दिन फैंस को हार्ट अटैक ही दे दिया था. बीते दिन फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया. जिसकी वजह से लोगों को लगने लगा था कि फिल्म 'धुरंधर 2' की काई बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी है. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है. शनिवार को फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई के फाइनल आंकड़े आ चुके हैं जिनको देखकर आपको सदमा लग जाएगा. वीकेंड आते ही फिल्म 'धुरंधर 2' ने लंबी छलांग लगाई है. अगर बात की जाए फिल्म धुरंधर 2 के 45वें दिन की कमाई की तो फिल्म ने बीते दिन 2.77 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,788.32 करोड़ रुपए हो चुका है. इसके अलावा फिल्म धुरंधर 2 ने इंडिया में 1,362.57 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

फिल्म 'धुरंधर 2' ने फिर उड़ाया गर्दा

वहीं धुरंधर 2 का ओवरसीज कलेक्शन 425.75 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. पूरे दिन में धुरंधर 2 की करीब 512,336 स्क्रीनें दिखाई गई हैं. यही वजह है जो फिल्म का नेट कलेक्शन 1,138.54 का आंकड़ा पार कर गया है. इससे पता चलता है कि कल की आई फिल्में 1,138.54 फिल्म 'धुरंधर 2' का बाल भी बांका नहीं कर पा रही हैं. डेढ़ महीना होने के बाद भी लोग फिल्म 'धुरंधर 2' में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

कौन दे रहा है फिल्म 'धुरंधर 2' को टक्कर?

sacnilk के आंकड़े इस बात का सबूत है कि फिल्म 'धुरंधर 2' पीछे हटने को राजी नहीं है. हालांकि इस हफ्ते कई नई फिल्में 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही हैं. अब तक तो भूत बंगला ने ही फिल्म 'धुरंधर 2' को परेशान कर रखा है. अब इस लिस्ट में एक दिन, राजा शिवाजी, पिट स्यापा और कारा जैसी फिल्में भी नजर आ रही हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय धुरंधर 2 एक साथ 7 फिल्मों का सामना कर रही है जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है, बीते कुछ दिनों में एक साथ 7 फिल्में रिलीज की गई हैं. इस समय पैट्रियट, केडी: द डेविल जैसी फिल्में भी धुरंधर 2 को पछाड़ने में जुटी हुई हैं.

फिल्म 'धुरंधर 2' का कैसा जाएगा रविवार

आंकड़े इस बात का सबूत है कि धुरंधर 2 की आंधी अभी रुकने के लिए तैयार नहीं है. जिस तरह से शनिवार को इस फिल्म ने नोट छापे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की कमाई रविवार को भी खूब होने वाली है. हालांकि आंकड़े जानने के लिए हमें अभ थोड़ा इंतजार करना होगा. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…