A Still from Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Box Office Collection 23: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) को रिलीज हुए आज 23 दिन हो चुके हैं. 23 दिन बीत जाने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा रही है. फैंस को अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म खूब लुभा रही है. यही वजह है जो रिलीज के 23वें दिन भी लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने 0.25 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. आज सुबह से अब तक फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के करीब 1,559 शोज दिखाए जा रहे हैं. इस हिसाब से फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की कुल कमाई 1,255.52 करोड़ रुपए हो गई है. और दिनों के हिसाब से देखा जाए तो ये आंकड़ा सच में बहुत कम है. इससे पहले फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की इतनी कम कमाई नहीं देखने को मिली थी. हालांकि पूरे आंकड़े आने के बाद ही फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की टोटल कमाई समझ में आएगी. 'धुरंधर द रिवेंज' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ रुपए और तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है.
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज के 16वें दिन 13,330 करोड़ रुपए और सत्रहवें दिन 25.65 करोड़ रुपए जमा किए थे. वहीं इस फिल्म ने अट्ठारवें दिन 28.25 करोड़ रुपए, उन्नीसवें दिन 10.00 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. ये आंकड़ा बीसवें दिन 10.10 करोड़ रुपए पर अटक गया. धुरंधर 2 ने इक्कीसवें दिन 13,093 करोड़ रुपए छापे और बाइसवें दिन 7.15 करोड़ रुपए की कमाई की है. कहना गलत नहीं होगा कि समय के साथ फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट साफ देखने को मिल रही है.
रफ्तार धीमी होने के बाद भी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर ट्रेंड एक्सपर्ट काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. माना जा रहा है कि कमाई कम होने के बाद भी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' पुष्पा 2 को पटखनी दे डालेगी. इस फिल्म का कलेक्शन किसी जमाने में 1,234.10 करोड़ रुपए था. हालांकि आने वाला समय फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के लिए थोड़ा चैलेंजिग होने वाला है. आज साउथ जगत में फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को टक्कर देने के लिए मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत रिलीज कर दी गई है. 16 अप्रैल को अक्षय कुमार भूत बंगला के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं. ये दोनों ही फिल्में फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को कड़ी टक्कर देने वाली हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…