Dhurandhar 2 box office collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) और बॉक्स ऑफिस के बीच 19 मार्च 2026 से चल रहा सुहाना सफर अब एक बड़े 'स्पीड ब्रेकर' पर आकर ठहरता नजर आ रहा है. रिलीज के साथ ही ये मूवी ताबड़तोड़ नोट छाप रही थी और इसी के साथ इसने कई पुराने रिकॉर्ड को धरासाई भी कर दिया था. इसकी कमाई की आंधी ऐसी थी कि लग रहा था अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ ये तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी, लेकिन 23वें दिन थिएटर्स में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद मेकर्स को भी नहीं थी.
दरअसल, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कहानी' (Dacoit) रिलीज हुई. इसने रिलीज के साथ न सिर्फ बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाई, बल्कि 'धुरंधर 2' के कलेक्शन को भी सीधी चोट पहुंचाई है. यही वजह है की रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरावट देखी गई. आइए जानते हैं आखिर 'डकैत' ने रणवीर सिंह का कितना खेल बिगाड़ा और 23वें दिन फिल्म की झोली में कितने करोड़ गिरे?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह (Ranveer Singh Movie) की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 20 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई की, लेकिन 21वें दिन यानी 8 अप्रैल 2026 को इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई इसने 21वें दिन 7.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं 22वें दिन कमाई में और गिरावट देखी गई और इसी के साथ इसने 7.15 करोड़ का कारोबार किया.
लेकिन 23वें दिन यानी 10 अप्रैल 2026 को रात 10 बजे तक आए आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के आंकड़ों में और भी ज्यादा गिरावट देखी गई. पहले तो माना जा रहा था कि, फिल्म को रिलीज हुई अब काफी टाइम हो चुका है इसलिए अब इसका कलेक्शन नॉर्मल हो गया है, लेकिन 'डकैत' के रिलीज होते ही ऐसा लग रहा है कि, दर्शक अब 'धुरंधर 2' से 'डकैत' की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं.
सैकनिल्क के 23वें दिन के रात 11:30 तक आए आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 6.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ अब 'धुरंधर 2' का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 1,055.12 करोड़ रुपए हो गया है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,263.26 रुपए करोड़ हो चुका है. वहीं अगर रणवीर सिंह की फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, वो 1,669.26 करोड़ रुपए पहुंच चुका है.
आपको बता दें कि, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त जैसे कई दिग्गज कलाकारों की फौजी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…