धुरंधर 2 ने कितना कलेक्शन किया?
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) पिछले 28 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही थी. इसके आगे बड़े-बड़े धुरंधरों की भी हवा टाइट हो गई, लेकिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म के लिए 29वां दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. जिस फिल्म ने कई रिकॉर्ड के गुरूर चकनाचूर कर डाले उसी की चौथे हफ्ते की शुरुआत होते-होते सांसे फूलती नजर आ रही है. 'धुरंधर 2' के 29वें दिन की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29) के आंकडे़ आ चुके हैं, जिसे देखकर मेकर्स भी सन्न रह जाएंगे.
हालांकि, अभी भी एक सवाल बना हुआ है कि, क्या 'धुरंधर 2' का जादू अब पूरी तरह खत्म हो चुका है या फिर ये तूफान से पहले की शांति है? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि पिछले वीकेंड पर भी फिल्म ने पासा पलट दिया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि, रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने 29वें दिन कितने का कारोबार किया और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना हो चुका है.
रिलीज के बाद से हर हफ्ते तहलका मचाने वाली 'धुरंधर 2' की कमाई चौथे हफ्ते की शुरुआत में ही चंद रुपयों में सिमट गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने 29वें दिन महज 2.91 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया है. वहीं इसके पहले इसने 28वें दिन 4.05 करोड़ रुपए कमाए थे और 27वें दिन इसका कलेक्शन 7.5 करोड़ रुपए था. हालांकि, दिन ब दिन इसमें गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी मेकर्स को वीकेंड पर पासा पलटने की उम्मीद है.
सैकनिल्क की 29 दिनों की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक कुल 1,102.63 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,319.89 करोड़ रुपए हो चुके हैं. वहीं अगर बात करें 'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये 1,733.20 करोड़ रुपए पहुंच चुका है.
आपको बता दें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, आर. माधवन समेत कई पॉपुलर कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. वहीं इस फिल्म को हिंदी, तेलुग, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…