Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' क्रेज, 5वें मंडे को भी फिल्म ने किया करोड़ों का बिजनेस

'धुरंधर: द रिवेंज' एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय एजेंट के रूप में बदला लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 21, 2026 6:23 AM IST

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जो केवल हिट नहीं होतीं, बल्कि एक सुनामी बनकर आती हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ठीक ऐसा ही कर दिखाया है. रिलीज के एक महीने बाद भी, जहां बड़ी-बड़ी फिल्में दम तोड़ देती हैं, यह स्पाई-थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है. 33वें दिन भी फिल्म का करोड़ों में कलेक्शन करना यह दिखाता है कि दर्शकों के बीच रणवीर सिंह और इस जासूसी कहानी का क्रेज किस कदर हावी है.

मंडे टेस्ट में फिर मारी बाजी

अक्सर देखा जाता है कि फिल्म चौथे या पांचवें हफ्ते तक आते-आते लाखों में सिमट जाती है, लेकिन 'धुरंधर 2' के पांचवें रविवार को 5.20 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई करने के बाद, फिल्म ने सोमवार यानी 33वें दिन को भी अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा फिल्म की लॉन्ग रन स्टेबिलिटी को दर्शाता है. धुरंधर का बाॅक्स ऑफिस पर भी इकलौता राज रहा है, कई दिनों तक यह फिल्म सिनेमाघरों में अकेले अपना जलवा बरकरार रखी है और हाल ही में रिलीज फिल्म भूत बंगला को भी यह जोरदार टक्कर दे रही है.

दंगल की ओर बढ़ते कदम

इस फिल्म ने केवल नोट ही नहीं छापे, बल्कि कई रिकॉर्ड्स तोड़े और बनाए हैं. 'पुष्पा 2' जैसी कल्ट फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने के बाद, अब इसकी सीधी टक्कर आमिर खान की 'दंगल' से है. 'दंगल' का 2000 करोड़ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड लंबे समय से अटूट है, लेकिन जिस रफ्तार से 'धुरंधर 2' आगे बढ़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब यह भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन जाए.

कहानी और किरदारों का जादू

इस सफलता के पीछे एक शानदार कहानी और रणवीर सिंह का अब तक का सबसे इंटेंस अवतार है. फिल्म एक अंडरकवर एजेंट की दास्तां है, जो 26/11 के जख्मों का बदला लेने के लिए पाकिस्तान की राजनीति और कराची के अंडरवर्ल्ड की धज्जियां उड़ा देता है. आदित्य धर ने 'उरी' के बाद एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे देशभक्ति और एक्शन के मिक्सअप को बखूबी समझते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत है. संजय दत्त का खौफनाक अंदाज, आर. माधवन की एक्टिंग और अर्जुन रामपाल का स्वैग फिल्म को एक मल्टी-स्टारर एपिक बनाता है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज का यह प्रोडक्शन 2025 की 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा बड़ा, बेहतर और प्रभावशाली साबित हुआ है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.