Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: 7वें गुरुवार को 'धुरंधर 2' ने की करोड़ों में कमाई, कलेक्शन देख मेकर्स को भी लगेगा झटका

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन चुकी है. इस फिल्म ने मानों रिकॉर्ड्स तोड़ने की कसम खा ली है. 43वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में रहा.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 30, 2026 11:03 PM IST

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: बॉक्स ऑफिस पर जब फिल्में 40 दिन का सफर पूरा करती हैं, तो उनकी कमाई अक्सर लाखों में सिमट जाती है, लेकिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने 43वें दिन जो कारनामा किया है, उसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े ट्रेडएनालिस्टों का गणित भी फेल कर दिया है. अपने 7वें गुरुवार को फिल्म ने जिस रफ्तार से करोड़ों का कलेक्शन किया है, उसे देखकर खुद मेकर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. रणवीर सिंह की फिल्म अब लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रही है कि इस 'स्पाई अवतार' में ऐसा क्या जादू है, जो रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी सिनेमाघरों में नोटों की बारिश हो रही है? आइए जानते हैं 'धुरंधर 2' ने 43वें दिन कितने का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43) किया.

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 43

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने जहां छठे मंगलवार यानी 41वें दिन 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं इसने 42वें दिन 1.00 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया, लेकिन 43वें दिन इसकी कमाई में थोड़ा उछाल देखा गया. सातवें गुरुवार को फिल्म ने महज 1.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. 43वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म का ये कलेक्शन वाकई चौंकाने वाला है.

Dhurandhar 2 वीक वाइड कलेक्शन

वीक 1 - 674.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 2 - 263.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 3 - 110.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 4 - 54.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 5 - 19.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 37 - 1.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 38 - 3.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 39 - 3.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 40 - 1.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 41 - 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 42 - 1.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 43 - 1.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन

Dhurandhar 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 43

वहीं अगर बात करें 'धुरंधर 2' के भारत में अब तक के कुल कलेक्शन की तो इसने 43 दिनों में भारत में कुल 1,135.04 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,358.51 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो दुनियाभर में इसने 1,783.66 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही 'धुरंधर 2'

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद कई धुरंधरों के रिकॉर्ड्स धवस्त किए और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, लेकिन इसकी नजर अब पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड पर है. रणवीर सिंह की फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन 'पुष्पा 2' के ताज को अपने नाम की तरफ बढ़ रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…