Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 50: बाॅक्स ऑफिस पर 50 दिन से राज कर रही ‘धुरंधर 2’, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 50: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है. यह भारत की पहली 1,000 करोड़ नेट कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 8, 2026 8:21 AM IST

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो सफलता की नई कहानी लिख देती हैं. रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' एक ऐसी ही फिल्म बनकर उभरी है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने शानदार 50 दिन पूरे कर लिए हैं. सातवें हफ्ते के अंत तक फिल्म ने जिस तरह की पकड़ बनाए रखी है, वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी सपन से कम नहीं है.

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' रफ्तार

सातवें हफ्ते के आखिरी दिन यानी 50वें दिन फिल्म ने लगभग 50 लाख रुपये की कमाई की. हालांकि, सातवें हफ्ते का कुल कलेक्शन 5.58 करोड़ रुपये रहा, जो कि रिलीज के इतने दिनों बाद भी एक स्थिर प्रदर्शन माना जा रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद, फिल्म ने लगातार अपना दबदबा बनाए रखा.

साप्ताहिक कमाई का ग्राफ

पहला हफ्ता: 674.17 करोड़

दूसरा हफ्ता: 263.65 करोड़

तीसरा हफ्ता: 110.60 करोड़

सातवां हफ्ता: 5.58 करोड़

कुल नेट इंडिया कलेक्शन: 1,140.67 करोड़

'बाहुबली 2' को मात और वर्ल्डवाइड धमाका

'धुरंधर 2' ने एक ऐसा रिकाॅर्ड बनाया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,791.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ इसने प्रभास की 'बाहुबली 2' (1,788.06 करोड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अब यह 'दंगल' के बाद दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है.

हिंदी सिनेमा की पहली 1000 करोड़ी फिल्म

इस फिल्म के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसे तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती होगी. 'धुरंधर 2' भारत की पहली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया है. हालांकि, भारत में सबसे ज्यादा नेट कमाई के मामले में यह अभी भी 'पुष्पा 2' (1,234.10 करोड़) से थोड़ा पीछे है, लेकिन जिस तरह से यह अभी भी 721 शोज के साथ टिकी हुई है, उम्मीदें अभी बाकी हैं.

फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता

सिर्फ एक फिल्म ही नहीं, बल्कि 'धुरंधर' की पूरी फ्रेंचाइजी ने एक महा-रिकॉर्ड बनाया है. इस सीरीज की दोनों फिल्मों की कुल कमाई अब 3,100 करोड़ के पार निकल गई है, जो इसे भारत की सबसे सफल फिल्म सीरीज बनाती है. ओटीटी पर जल्दी रिलीज करने के बजाय, मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म सिनेमाघरों में कुछ दिनों और रहे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.