Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' के हमजा का 40वें दिन भी भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई जारी

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने 40वें दिन भी करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. हमजा के किरदार में रणवीर का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 28, 2026 6:34 AM IST

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकाॅर्ड तोड़ देती हैं. रणवीर सिंह की जासूसी एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज आज भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड पर शानदार उछाल दिखाने के बाद, फिल्म ने छठे सोमवार यानी 40वें दिन को अपनी पकड़ बनाए रखी. हालांकि, वर्किंग डे होने के कारण कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म अभी भी करोड़ों के क्लब में अपनी जगह पक्की किए हुए है.

फिल्म ने कितनी की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ने 40वें दिन 1.05 करोड़ की कमाई की है. 40 दिन के बाद भी करोड़ो में कमाई करना बहुत बड़ी बात होती है. फिल्म ने अपने 39वें दिन यानी छठे रविवार को 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने छठवे वीकेंड़ पर तबाही मचा दिया था. फिल्म ने 38वें दिन यानी छठवे शनिवार को 3 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने 37वें दिन 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.

40वें दिन की कमाई: 1.05 करोड़

रविवार की कमाई: 3.40 करोड़

कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 1131.26 करोड़

कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 1354.06 करोड़

102 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. अब इस जासूसी थ्रिलर की सीधी टक्कर आमिर खान की 'दंगल' से है. 'धुरंधर 2' फिलहाल भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि यह रफ्तार जारी रही, तो 'दंगल' का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है.

आदित्य धर का निर्देशन

'धुरंधर 2' की इस सफलता के पीछे निर्देशक आदित्य धर का शानदार विजन है. जिओ स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 की 'धुरंधर' का सीक्वल है. आदित्य धर ने जासूसी की दुनिया को जिस तरह से पर्दे पर उतारा है, उसने दर्शकों को कुर्सियों से बांधे रखा है.

स्टार कास्ट का जलवा

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रणवीर सिंह का 'हमजा अली मजारी' वाला किरदार है. उनके इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर पहले ही तहलका मचा रखा है. रणवीर के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इसे एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बना दिया है. इसके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और मानव गोहिल ने भी अपने किरदारों से कहानी में जान डाल दी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.