Dhurandhar 2 Box Office Day 48: 'धुरंधर 2' को फिर लगी किसी की नजर, बॉक्स ऑफिस पर हुई ऐसी की तैसी

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 48: आदित्य धर, संजय दत्त, आर माधवन और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई एक बार फिर से गोते लगाने लगी है. चलिए जानते हैं कि 47वें दिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने क्या गुल खिलाए हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 6, 2026 10:33 AM IST

Dhurandhar 2 Box Office Worldwide Day 48: रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. ये फिल्म इस समय एक साथ 7 फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है, हाल ये है कि अब भी लोग धुरंधर 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं. यही वजह है फिल्म 'धुरंधर 2' ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है, अगर बात की जाए फिल्म 'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अब तक 1,789.52 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. अब 2000 करोड़ के क्लब में शामिल होने में धुरंधर 2 को ज्यादा मेहनत नहीं करनी है. हालांकु बीते दिन फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 48वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपए की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म 'धुरंधर 2' का ग्रॉस कलेक्शन 1,363.37 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 1,139.10 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. वहीं अगर बात की जाए ओवरसीज कलेक्शन की तो फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 15 लाख रुपए कूटे हैं. इस तरह फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 426.15 करोड़ रुपए आंका जा रहा है.

क्यों गिर रही है धुरंधर 2 की कमाई?

कहना गलत नहीं होगा कि समय के साथ फिल्म 'धुरंधर 2' का कलेक्शन गिर रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि फिल्म 'धुरंधर 2' की स्क्रीन्स कम हो रही है. जैसे जैसे फिल्म को समय हो रहा है, वैसे वैसे सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' को स्पेस कम दिया जा रहा है. इसके अलावा बहुत सी फिल्में इस समय फिल्म 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही हैं. भूत बंगला, पैट्रियट, केडी: द डेविल, एक दिन, राजा शिवाजी, पिट स्यापा और कारा जैसी फिल्मों में इस समय फिल्म 'धुरंधर 2' का जीना हराम कर रखा है. इन फिल्मों की रिलीज के बाद लोगों के पास एक्सप्लोर करने के लिए ज्यादा ऑप्शन हो गए हैं.

भूत बंगला और राजा शिवाजी ने दिखाया अपना दमखम

भले ही बॉक्स ऑफिस पर इस समय 7 फिल्में बवाल मचा रही हैं. हालांकि इन सभी फिल्मों में से भूत बंगला और राजा शिवाजी ने ही धुरंधर 2 का जीना हराम किया है. भूत बंगला और राजा शिवाजी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही हैं. यही वजह है जो भूत बंगला और राजा शिवाजी के आगे धुरंधर 2 की हालत खराब हो रही है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि आने वाले समय में धुरंधर 2 की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…