Dhurandhar 2 Box Office Day 43: 7वें गुरुवार को 'धुरंधर 2' ने फिर भरी हुंकार, 'भूत बंगला' की बना दी रेल

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 43: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक क्या कमाल दिखा दिया है. ये फिल्म लगातार नोट छापने में जुटी हुई है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 1, 2026 6:17 AM IST

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 43: बॉक्स ऑफिस पर कब कौन सी फिल्म धमाल मचा जाए, ये बात कोई नहीं जानता. किसे सोचा था कि फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) जैसी फिल्म धुरंधर 2 की हालत खराब कर जाएगी. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) लाख चैलेंज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. 43 दिन होने के बाद भी फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में कमी नहीं आ रही है. कई बार होता है जब फिल्म धुरंधर 2 की कमाई गिर जाती है. इसी बीच फिल्म धुरंधर 2 के साथ कुछ ऐसा होता है कि लोग ये फिल्म देखने सिनमाघरों में पहुंच जाते हैं. अगर बात की जाए फिल्म धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक 1,783.66 करोड़ रुपए छाप डाले हैं. फिल्म धुरंधर 2 का ग्रॉस कलेक्शन 1,358.51 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. वहीं इंडिया का नेट कलेक्शन 1,135.04 करोड़ रुपए पार कर गया है. इसके अलावा धुरंधर 2 का ओवरसीज कलेक्शन 425.15 करोड़ रुपए हो गया है. बीते दिन इंडिया में इस फिल्म के 510,738 शोज दिखाए गए हैं. फिल्म धुरंधर 2 के बीते दिन के फाइनल आंकड़े इस बात का सबूत है कि ये फिल्म हार मानने के लिए राजी नहीं है. बीते दिन इंडिया में इस फिल्म ने 1.31 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. जबकि 42वें दिन ये आंकड़ा केवल 1,19 करोड़ पर ही आकर रुक गया था.

फिल्म धुरंधर 2 को क्यों मिल रही है लगातार बढ़त?

फिल्म 'धुरंधर 2' ने बीते डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. ऐसे में लोग भी सोचने लगे हैं कि ये फिल्म अब तक कैसे कमाल दिखा पा रही है. आमतौर पर एक दो हफ्ते के अंदर फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतर जाती है. हालांकि फिल्म धुरंधर 2 तो रुकने का नाम नहीं ले रही है. अब ये तो हर कोई जानता है कि दिसंबर से ही फिल्म धुरंधर 2 का बज बना हुआ है. हालांकि किसी की नजर इस बात पर नहीं गई कि फिल्म धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं थी.

भूत बंगला ने की फिल्म धुरंधर 2 की हालत खराब

भूत बंगला के रिलीज के बाद फिल्म धुरंधर 2 की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है. इससे पता चलता है कि अगर फिल्म धुरंधर 2 का टॉक्सिक जैसी किसी फिल्म से टकराव होता तो आंकड़े कुछ और ही होते. फिल्म धुरंधर 2 की असली हालत तो भूत बंगला ने ही खराब की है.

जापान में चलेगा फिल्म धुरंधर 2 का जादू

जब से अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है तब से हमजा को लोग कम पूछ रहे हैं. वैसे फिल्म धुरंधर 2 के मेकर्स जापान में इस फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. माना जा रहा है कि 10 जुलाई को फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…