Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बिखेरा जलवा, रिलीज होने से पहले की इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस चुकी है. इसके बावजूद भी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई की है. जिससे साफ पता चलता है कि ये फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 2, 2025 6:46 PM IST

Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बिखेरा जलवा, रिलीज होने से पहले की इतनी कमाई

निर्देशक आदित्य धर की अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों खूब सुर्खियों में है. कभी फिल्म को लेकर विवाद उठता है तो कभी फिल्म के एक्टर विवाद की वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं. इस फिल्म में संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. फिल्म का पहला पोस्टर आने के बाद से ही दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज था. वहीं जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यह क्रेज और भी बढ़ गया. रिलीज से महज 5 दिन पहले जब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली, तो फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया. पहले दो दिन की बुकिंग के डाटा साफ बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी इंटरेस्टेड है.

एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई

'धुरंधर' की एडवांस बुकिंग ने पहले 48 घंटों में ही शानदार कलेक्शन किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फिल्म बड़ी ओपनिंग लेने वाली है. रविवार को एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर ही 9,274 टिकटों की बिक्री हुई. इससे फिल्म ने पहले दिन ही ₹45.84 लाख की कमाई कर ली थी. सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कलेक्शन एक ही दिन में दोगुना से ज्यादा बढ़ गया. महज 2 दिनों के अंदर फिल्म की 30,969 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.

विवाद में फंसी फिल्म

इस तरह से महज 2 दिनों में फिल्म ने 30 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ अब तक 1.43 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के क्रेज को देखते हुए, शोज की संख्या भी 2,274 से बढ़ाकर 2,594 कर दी गई है. जहां एक तरफ फिल्म एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इसकी रिलीज पर एक कानूनी समस्या भी आई है. कुछ दिन पहले, मेजर मोहित शर्मा के परिवार वालों ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. उन्होंने कोर्ट से फिल्म की रिलीज तब तक रोकने की गुजारिश की थी, जब तक आर्मी अधिकारी या उनके कानूनी वारिस फिल्म को न देख लें. फिलहाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई है, ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.