Dhurandhar Box Office Collection Day 18: तीसरे सोमवार को भी नहीं रुका 'धुरंधर' का तूफान, फिल्म ने की इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई की है. इसी शानदार कमाई के बाद अब ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: December 23, 2025 11:31 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम धुरंधर की गूंज सुनाई दे रही है. इस फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आई है. आमतौर पर बड़े-बड़े बजट की फिल्में दूसरे हफ्ते के बाद दम तोड़ने लगती हैं, लेकिन 'धुरंधर' का जादू तीसरे सोमवार को भी बरकरार रहा. इस फिल्म ने इन 18 दिनों में बहुत बड़ी कमाई की है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने 18वें दिन को भी एक मजबूत पकड़ बनाए रखी है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने लगभग 16 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया.

फिल्म ने कितनी की कमाई

अब फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 571 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते के अंत तक फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी कर देगी. फिल्म की इस शानदार सफलता के पीछे कई बड़े कारण हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो सकारात्मक चर्चा शुरू हुई थी, वह अब एक लहर बन चुकी है. जो लोग एक्शन और थ्रिलर के शौकीन हैं, उनके लिए यह फिल्म पहली पसंद बनी हुई है. वहीं फिल्म के लीड हीरो की दमदार एक्टिंग और बेहतरीन कहानी ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

साल 2025 की सबसे बड़ी हिट

आदित्य धर की यह फिल्म कंधार प्लेन हाइजैक कांड और 26/11 जैसे मुद्दों पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकारों ने भूमिका निभाई है. इस फिल्म का क्रेज लोगों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जब धुरंधर फिल्म रिलीज हुई तो इसके बाद कई और फिल्में भी रिलीज हुईं, हालांकि धुरंधर की आंधी के समाने कोई फिल्म नहीं टिक सकी. इस समय की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म अवतार 3 ने दस्तक दी है. इस हॉलीवुड फिल्म के भारत में बहुत दर्शक हैं, जिससे 'धुरंधर' को स्क्रीन शेयर करना पड़ रहा है. इस वजह से इसकी कमाई थोड़ी धीमी जरूर हो गई है, लेकिन फिर भी ये फिल्म जबरदस्त धमाल मचा रही है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'धुरंधर' ने अपना परचम लहराया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.