Dhurandhar Box Office Collection Day 27: सिनेमाघरों से नहीं उतर रही 'धुरंधर', 27वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो गए लेकिन आज भी ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए जानते हैं...

By: Shreya Pandey  |  Published: January 1, 2026 6:49 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: सिनेमाघरों से नहीं उतर रही 'धुरंधर', 27वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) लगातार कमाल दिखा रही है. रिलीज के चौथे हफ्ते के आखिरी दिनों में होने के बावजूद, यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म रिलीज का 27वें दिन जमकर कमाई कर रही है. फिल्म की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि दर्शक इसे सिनेमाघरों से उतारने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. आमतौर पर चौथे हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते ज्यादातर फिल्में दम तोड़ देती हैं, लेकिन 'धुरंधर' का जादू अभी तक बरकरार है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 27वें दिन भारत में सभी भाषाओं में लगभग 10.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है. सोमवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई है, जो कि एक वर्किंग डे के हिसाब से बेहद पॉजिटिव है.

धुरंधर ने अब तक कितनी की कमाई

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ कर दिया है. 27 दिनों के लंबे सफर के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 722.75 करोड़ के पार पहुंच चुका है. विदेशी बाजारों और भारत के ग्रॉस आंकड़ों को मिलाकर 'धुरंधर' अब 1065 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है. इस जबरदस्त आंकड़े के साथ ही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं है, जो 'धुरंधर' को चैलेंज दे सके. वहीं इस फिल्म के बाद कई और फिल्में भी रिलीज हुईं. लेकिन इस फिल्म ने सभी फिल्मों को फेल कर दिया.

TRENDING NOW

रणवीर सिंह का नया अवतार

इस फिल्म में रणवीर ने जो इंटेंसिटी दिखाई है, उसने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी है. देशभक्ति और थ्रिलर का जो कॉम्बिनेशन निर्देशक ने पेश किया है, उसे देखने के लिए दर्शक दूसरी और तीसरी बार भी थिएटर में आ रहे हैं. 'धुरंधर' ने साबित कर दिया है कि अगर फिल्म का कंटेंट दमदार हो, तो वह महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा सकती है. इस समय की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म अवतार 3 ने दस्तक दी है. इस हॉलीवुड फिल्म के भारत में बहुत दर्शक हैं, जिससे 'धुरंधर' को स्क्रीन शेयर करना पड़ रहा है. इस वजह से इसकी कमाई थोड़ी धीमी जरूर हो गई है, लेकिन फिर भी ये फिल्म जबरदस्त धमाल मचा रही है. वहीं सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की फिल्म भी कुछ खास नहीं कमा रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.