फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बीते 29 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. फैंस को फिल्म धुरंधर इतनी पसंद आ रही है कि लोग लगातार सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगा रहे हैं. हालांकि नए साल के आते आते अब लोगों के सिर से फिल्म धुरंधर का भूत उतरने लगा है. अब लोग रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस बात का सबूत फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस है. रिलीज के पांचवे शुक्रवार तक आते आते फिल्म धुरंधर की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. चौथा हफ्ता आते आते फिल्म धुरंधर ने 739 करोड़ रुपए छाप डाले हैं. इसके अलावा पूरे इंडिया में इस फिल्म ग्रॉस कमाई 886.8 करोड़ रुपए हो चुकी है. इसी के साथ फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने चौथे हफ्ते में 700 करोड़ का आंकडा़ पार कर डाला है. माना जा रहा है कि अगला हफ्ता आते आते फिल्म धुरंधर 800 करोड़ तक तो पहुंच ही जाएगी. हालांकि समय के साथ फिल्म धुरंधर की काई में गिरावट देखने को मिल रही है.
कमाई में मामले में कहां पहुंची फिल्म धुरंधर?
यहां अगर बात की जाए वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म 'धुरंधर' ने अब तक 1141 की कमाई कर डाली है. इन आंकड़ों के साथ 1141 इंडिया की सेवेंथ ऑल टाइम हैइएक्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है. ये आंकड़े देखकर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के कलेजे को ठंडक जरुर पड़ेगी. कमाई के मामले में फिल्म धुरंधर ने बाहुबली, दंगल, पुष्पा 2, केजीएफ 2, जवान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी धराशाही कर दिया है. इन फिल्मों में लिस्ट में फिल्म धुरंधर अकेली और पहली ऐसी फिल्म है जिसे केवल हिंदी में ही रिलीज किया गया है. फिल्म धुरंधर उस हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है जहां फिल्में सिनेमाघरों से गायब हो जाती हैं.
TRENDING NOW
अक्षय खन्ना ने मचा रखा है बवाल
फिल्म धुरंधर जिस दिन से रिलीज हुई है उस दिन से ही अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. अक्षय खन्ना का रहमान डकैत वाला अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब पाकिस्तान के लोगों को भी इन गानों पर डांस करते हुए देखा गया था. अब खबर आ रही है कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में काम ही हीं करना चाहते थे. कई बार रोल रिजेक्ट करन के बाद अक्षय खन्ना ने फिल्म धुरंधर का रहमान डकैत बनने के लिए हामी भरी थी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates