Dhurandhar Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 32वें दिन की कमाई में 'दंगल' फिल्म को किया पीछे, 5वें सोमवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection: धुरंधर का क्रेज लोगों के दिलों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म की कहानी और सीन इतने शानदार हैं कि इसे देखने के लिए लोग कई बार सिनेमाघरों में दस्तक दे रहें हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: January 6, 2026 11:43 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 32: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 32वें दिन की कमाई में 'दंगल' फिल्म को किया पीछे, 5वें सोमवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Movie: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' एक नए इतिहास की ओर बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. 5 जनवरी 2026 यानी कि सोमवार के आंकड़ों ने यह साबित कर दिया है कि 'धुरंधर' केवल एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि एक 'सुनामी' है जिसने आमिर खान की 'दंगल' जैसी कालजयी फिल्म के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. रविवार की भारी भीड़ के बाद अक्सर सोमवार को फिल्मों के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी जाती है, लेकिन 'धुरंधर' ने यहां भी अपनी पकड़ बनाए रखी है.

32वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को करीब 4.50 करोड़ की नेट कमाई की है. वहीं रविवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ की कमाई की थी. इसके मुकाबले यह एक नॉर्मल वर्किंग-डे गिरावट है, लेकिन 5वें हफ्ते में 4 करोड़ के करीब कमाना किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ा अचीवमेंट है. अब तक फिल्म ने घरेलू बाजार में करीब 776.75 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है. इस फिल्म की सबसे बड़ी अचीवमेंट इसके द्वारा तोड़े गए ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तेजी से 800 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है

TRENDING NOW

दंगल फिल्म को पछाड़ा

आमिर खान की 'दंगल' का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा था. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने इस आंकड़े को काफी पहले ही पार कर लिया था, लेकिन अब यह वर्ल्डवाइड ग्रॉस के मामले में भी 'दंगल' के कई पुराने कीर्तिमानों को पीछे छोड़ चुकी है. वहीं 32वें दिन की कमाई की बात करें तो दंगल ने अपने 5वें सोमवार को लगभग 94 लाख की कमाई की थी. वहीं धुरंधर ने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

KGF 2 से आगे निकली फिल्म

यश की सबसे शानदार फिल्म KGF 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1230 करोड़ की कमाई की थी. जिसे धुरंधर ने पीछे छोड़ते हुए अब तक करीब 1242 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. अब यह भारतीय सिनेमा की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने रिलीज के बाद लगातार 28 दिनों तक 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया, जो अपने आप में एक मिसाल है. सिनेमाघरों में इस समय अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' और कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' भी मौजूद हैं, लेकिन दर्शक अब भी 'धुरंधर' को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.