Dhurandhar Box Office Collections: रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धुंआधार कमाई, 100 करोड़ी से है चंद कदम दूर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी और एक्टर की एक्टिंग को देख लोग दीवाने हो गए हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म ने वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 8, 2025 7:23 AM IST

Dhurandhar Box Office Collections: रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धुंआधार कमाई, 100 करोड़ी से है चंद कदम दूर

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. अपनी दमदार कहानी और रणवीर सिंह की एक्टिंग के दम पर, इस एक्शन-ड्रामा ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की है. 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) में धुंआधार कमाई करते हुए साबित कर दिया है कि यह साल की सबसे शानदार कमाई कर सकती है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से ही पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है. खासकर, रणवीर सिंह के एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.

पहले तीन दिनों का कलेक्शन

'धुरंधर' ने पहले दिन (शुक्रवार) को एक अच्छी ओपनिंग दर्ज की, लेकिन वीकेंड में फिल्म ने कलेक्शन में तेजी से कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया, जो एक शानदार शुरुआत थी. शनिवार को दर्शकों की संख्या में तेजी देखने को मिला. शनिवार को इस फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई की. जिसे देखकर लोग एकदम हैरान हो गए. Sacnilk के अनुसार, पहले रविवार को कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा. शुरुआती अनुमान बताते हैं कि 'धुरंधर' ने तीसरे दिन लगभग 39 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, यह डाटा बदल सकता है.

TRENDING NOW

100 करोड़ी क्लब में एंट्री

इन बेहतरीन आंकड़ों के साथ, 'धुरंधर' ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही कुल 99.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. यह आंकड़ा फिल्म के मेकर्स के लिए खुशी लेकर आया है. वहीं जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल होने वाली है. फिल्म के हिट होने के पूछे रणवीर सिंह की एक्टिंग है. 'धुरंधर' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, वहीं इन दिनों सिनेमाघरों में कई और भी फिल्में लगी हैं. लेकिन इसके बाद भी धुरंधर का शानदार कमाई कर रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.