रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने 99 करोड़ का शानदार कलेक्शन करने के बाद, अब फिल्म का असली मंडे टेस्ट हुआ, जिसमें यह पूरी तरह से पास हो गई है. फिल्म ने चौथे दिन, यानी पहले सोमवार को भी शानदार कलेक्शन किया है. वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करना फिल्मों के लिए आसान होता है, लेकिन किसी भी फिल्म की असली सफलता सोमवार के कलेक्शन से होती है, जिसे 'मंडे टेस्ट' कहा जाता है. 'धुरंधर' ने इस टेस्ट को पास कर लिया है.
सोमवार का कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर' ने सोमवार को बेहतरीन कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए 27 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन 33 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 43 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से इस फिल्म ने महज 3 दिन में ही 100 करोड़ की कमाई कर के हर किसी को हैरान कर दिया है. Sacnilk के रिपोर्ट अनुसार, इस फिल्म ने चौथे दिन 23 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म के आंकड़े बाद में बदल सकते हैं.
TRENDING NOW
धुरंधर ने अब तक कितनी की कमाई?
आम तौर पर, रविवार की तुलना में सोमवार को कलेक्शन में 50-60% की गिरावट आती है. लेकिन 'धुरंधर' की गिरावट 50% से कम रही, जो एक बेहद पॉजिटिव है. चौथे दिन का कलेक्शन जोड़ने के बाद, 'धुरंधर' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 126 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. यह रणवीर सिंह के लिए एक और बड़ी सफलता है. फिल्म की दमदार कहानी और रणवीर सिंह के शानदार एक्टिंग की लोगों ने बहुत तारीफ की. इस फिल्म ने महज 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates