Ranveer Singh Movie Box Office Collection Day 22: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समेत कई बॉलीवुड स्टार्स से सजी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 700 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. पूरी उम्मीद है कि आज यानी शनिवार को इस माइलस्टोन को क्रॉस कर देगी. फिल्म 'धुरंधर' ने लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है और इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ने 'पठान', 'जवान', 'छावा', 'स्त्री 2' जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है अब इसकी निगाहें साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पर हैं. आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.
रणवीर सिंह की फिल्म ने ध्वस्त किए रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के जलजला ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को जलाकर राख कर दिया है. अब इस फिल्म के सामने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का हिंदी कलेक्शन रिकॉर्ड है. गौरतलब है कि साउथ की इस फिल्म ने 830 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के अब तक कमाई पर नजर डालें तो इसने 685.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने बीते शुक्रवार को 16.70 करोड़ रुपये कमाए थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शनिवार यानी आज 700 करोड़ रुपये की कमाई के क्लब में शामिल हो जाएगी. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की आगे कई मूवीज रिलीज हुईं और ध्वस्त हो गईं. यहां तक कि हॉलीवुड की मच-अवेटेड 'अवतार 3' भी इस पर असर नहीं डाल पाई.
TRENDING NOW
'DHURANDHAR' SET TO ENTER ₹ 700 CR CLUB *TODAY*... #Dhurandhar is now eyeing for the title of the highest-grossing #Hindi film – a tag currently held by #Pushpa2 #Hindi.
The film will cross the ₹ 700 cr milestone today [fourth Saturday; Day 23] and is expected to continue its… pic.twitter.com/XHhnw3zfAd
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 27, 2025
फिल्म 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड क्रॉस किया 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हो गया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन भी महत्पूर्ण भूमिका में हैं. इस फिल्म की सच्ची कहानी पाकिस्तान में कराची के ल्यारी पर बेस्ड है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates