बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' के जबरदस्त प्रदर्शन से जल्द ही इस साल की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने वाले हैं. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म न सिर्फ भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दोगुनी रफ्तार से कमाई कर रही है. इस फिल्म ने महज कुछ ही समय में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली थी, और अब 4 दिन पूरे होने के साथ ही यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को छूने से बस कुछ ही दूर है.
4 दिनों का तूफानी वर्ल्डवाइड कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन पैक्ड फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म भारत के साथ विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 44.85 करोड़ कमाए. महज दो दिनों का कुल कलेक्शन 77 करोड़ तक पहुंच गया. इस फिल्म ने रविवार को रफ़्तार से दौड़ी और सिर्फ तीन दिनों के अंदर दुनियाभर में 140 करोड़ की कमाई कर ली.
धुरंधर की शानदार कमाई
Sacnilk.com के मुताबिक, 'धुरंधर' ने चौथे दिन दुनिया भर में 45 करोड़ के आसपास का शानदार कलेक्शन किया. इन आकंड़ों के साथ, 'धुरंधर' ने महज चार दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 185.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म अब वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने से बस 15 करोड़ दूर रह गई है. उम्मीद है कि इस आंकड़े को फिल्म बहुत जल्द हासिल कर लेगी. इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ के आसपास है. अंदाजा लगता जा रहा है कि इसे फिल्म 7 दिनों में ही पार कर लेगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates