दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा ने 6 दिन में की इतनी कमाई, 'धड़क' की वजह से हो सकता है भारी नुकसान

कल से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जाह्नवी और ईशान की धड़क...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 19, 2018 1:09 PM IST

दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म 'सूरमा' ने पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में दस्तख दी थी। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों ने भी खूब पसंद किया। निर्देशक शाद अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा खास प्रदर्शन किया, लेकिन दिन बीतने के साथ-साथ फिल्म कमाई के मामले में पीछे छूटती जा रही है।

फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके है और अब फिल्म के छठवें दिन की कमाई को ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। तरण ने ट्वीट के जरिए कहा है कि ट्रेंड के मुताबिक पहले हफ्ते में ही इस फिल्म को 21 करोड़ की पूरी कमाई कर लेनी चाहिए थी।

तरण ने आगे कहा कि दूसरे हफ्ते में फिल्म काफी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 3.20 करोड़, शनिवार को 5.05 करोड़, रविवार को 5.60 करोड़, सोमवार को 2 करोड़, मंगलवार को 1.94 करोड़ और बुद्धवार को 1.77 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से अब तक फिल्म ने कुल 19.56 करोड़ की कमाई की है।

बात की जाए सूरमा की तो इस फिल्म को चिंत्रागदा सिंह और दीपक सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत और तापसी के अलावा अंगद बेदी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

बता दें कि कमाई के मामले में कल से इस फिल्म को काफी नुकसान हो सकता है। दरअसल कल जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है और ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया है कि पहले दिन ही यह फिल्म 7 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको दिलजीत की फिल्म कैसी लगी?