Doctor G Box Office Collection Day 1 Early Estimates: बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर निर्देशक अनुभूति कश्यप (Anubhuti Kashyap) की फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) आखिरकार सिनेमाघर पहुंच गई है। इस फिल्म को 14 अक्टूबर के दिन रिलीज किया गया। फिल्म को रिलीज हुए एक दिन पूरा हो चुका है और फिल्म की कमाई के आंकड़ें अब सामने आने लगे हैं। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में काफी संभलकर कदम रखे हैं। जिसकी वजह से फिल्म ठीक-ठाक ओपनिंग लेने में सफल रही है।
पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमा सकी है डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना की फिल्मों का एक अलग ही दर्शक वर्ग है। सामाजिक मुद्दों पर जिन्हें टैबू सब्जेक्ट माना जाता है, ऐसे विषयों पर आयुष्मान खुराना को महारथ हासिल है। वो चुन-चुनकर ऐसी ही फिल्में दर्शकों के सामने पेश करते हैं जो दर्शकों को विचार करने पर मजबूर करती हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनकी ये फिल्में हल्के-फुल्की कॉमेडी और मजेदार अंदाज में पेश की जाती हैं। जिससे दर्शक भी थियेटर्स में हंसते-खेलते नई बात समझकर बाहर निकलते हैं। डॉक्टर जी भी ऐसी ही फिल्म है। जिसमें एक्टर आयुष्मान खुराना ने गायक्नोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक ही थियेटर्स पर परफॉर्म किया और बॉक्स ऑफिस इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म थियेटर्स से पहले दिन करीब 3.25 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी है।
चंडीगढ़ करे आशिकी की तर्ज पर है डॉक्टर जी की कमाई
बता दें कि ये आंकड़े अभी अनुमानित ही हैं। फिल्म के आधिकारिक कमाई के आंकड़ों को सामने आने में अभी थोड़ा वक्त है। हालांकि सामने आई इस अर्ली एस्टिमेट की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म उनकी पिछली रिलीज फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की तर्ज पर ही कमाई करती दिख रही है। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म भी इसी रेंज में कारोबार करती दिख रही है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates