Doctor G Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'डॉक्टर जी (Doctor G)' बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचा रही है। फिल्म में आयुष्मान मेल गायनेकोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं रकुल प्रीत सिंह उनकी सीनियर बनी हैं। 'डॉक्टर जी' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आयुष्मान की फिल्म ने पहले दिन भले ही धीमी शुरुआत की हो, लेकिन वीकेंड पर 'डॉक्टर जी' ने जमकर तहलका मचाया। अब इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए है, जिसे देखने के बाद मेकर्स और फैंस काफी खुश होने वाले हैं। क्योंकि फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार के दिन काफी अच्छी कमाई की है।
डॉक्टर जी का ट्रेलर
'डॉक्टर जी' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
रकुल प्रीत सिंह और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन 5.94 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में आयुष्मान और रकुल की 'डॉक्टर जी' ने इन तीन दिनों में 15.03 करोड़ रुपये का कलेक्शनक कर लिया है। बता दें कि जहां 'डॉक्टर जी' ने पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 5.22 करोड़ रुपये हो गया था।
#DoctorG clocks a respectable weekend total... Ample growth on Day 2 and 3 gives it a strong chance... Day 4 is the decider, will give an indication of its journey ahead... Fri 3.87 cr, Sat 5.22 cr, Sun 5.94 cr. Total: ₹ 15.03 cr. #India biz. pic.twitter.com/pUDowTN02d
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 17, 2022
डॉक्टर जी का पब्लिक रिव्यू
फिल्म की कास्ट और बजट
अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनीं फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के अलावा एक्ट्रेस शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म में शेफाली आयुष्मान की मेंटोर का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग और दमदार किरदार भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कि 'डॉक्टर जी' का बजट केवल 35 करोड़ रुपये है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म कुछ ही दिनों में प्रोफिट कमा लेगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates