Doctor G Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर फिल्म 'डॉक्टर जी (Doctor G)' को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं, हालांकि फिल्म की कमाई में कुछ खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जहां वीकेंड पर 'डॉक्टर जी' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, वहीं यह फिल्म चौथे दिन यानी सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक आयुष्मान और रकुल की फिल्म की कमाई में चौथे दिन 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
'डॉक्टर जी' ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'डॉक्टर जी' ने चौथे दिन लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की 'डॉक्टर जी' ने इन चार दिनों में 18.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि इन आंकड़ों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताते चलें कि 'डॉक्टर जी' ने जहां पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 5.22 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था। फिल्म ने रविवार के दिन 5.94 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'डॉक्टर जी' का ट्रेलर
'डॉक्टर जी' की कहानी और बजट
आयुष्मान खुराना फिल्म 'डॉक्टर जी' के जरिए एक बार फिर से नए मुद्दे को समाज के सामने हाजिर हुए हैं। फिल्म में मेल गायनेकोलॉजिस्ट के सामने आने वाली चुनौतियां और उनके प्रति लोगों की मानसिकता को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस शेफाली शाह आयुष्मान की मेंटोर का रोल निभा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह उनकी सीनियर बनकर खूब महफिल लूट रही हैं। बता दें कि अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates