Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Drishyam 2 box office collection Day 20: 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म, जल्दी टूटेगा तिलिस्म

Drishyam 2 box office collection Day 20: बॉलीवुड फिल्म स्टार अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म दृश्यम 2 अब 200 करोड़ रुपये की कुल कमाई का बड़ा आंकड़ा पार करने वाली है। जानिए फिल्म ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

By: Shivani Bansal  |  Published: December 8, 2022 8:28 PM IST

Drishyam 2 box office collection Day 20: 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म, जल्दी टूटेगा तिलिस्म

Drishyam 2 box office collection Day 20: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर अपने खाते में 200 करोड़ी फिल्म की एंट्री कराने वाले हैं। सुपरस्टार अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तबू (Tabu) जैसे दमदार सितारों से सजी निर्देशक अभिषेक पाठक की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए अब करीब 3 हफ्ते होने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म कमाई का बड़ा आंकड़ा हासिल करने की ओर है। फिल्म ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के सिनेमाघरों से शानदार रकम हासिल की है। अब ये फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा भी हासिल कर लेगी।

दृश्यम 2 ने अब तक कमा डाले इतने करोड़ रुपये

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 की कमाई के ताजा आंकड़ें सामने आ चुके हैं। 20वें दिन फिल्म ने कुल 2.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म तीसरे वीक भी कमाई की रफ्तार बरकरार रखते हुए दिखी। इससे पहले फिल्म ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार 4.45 करोड़ रुपये, शनिवार को 8.45 करोड़ रुपये, रविवार को 10.39, सोमवार को 3.05, मंगलवार को 2.53 और फिर बुधवार को 2.11 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म अब तक अपने खाते में 194.45 करोड़ रुपये की कुल कमाई का आंकड़ा अपने नाम कर चुकी है।

ब्रह्मास्त्र से है दृश्यम 2 का सीधा मुकाबला

अब दृश्यम 2 जल्दी ही साल 2022 की दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने की कोशिश में हैं। अजय देवगन, तबू स्टारर इस फिल्म का सीधा मुकाबला अब ब्रह्मास्त्र और द कश्मीर फाइल्स से है। इन दोनों ही फिल्मों ने शानदार कमाई करते हुए करीब 250 करोड़ रुपये की कमाई हासिल की थी। देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन स्टारर ये फिल्म कितने दिन में ये मुकाम हासिल कर पाएगी। जबकि, अब तक ये फिल्म साल 2022 की 5वीं हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म का खिताब हासिल कर चुकी है। जबकि, इस साल हिंदी सिनेमा की ये तीसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बनी है। अभी भी फिल्म के पास कमाई के लिए 2 हफ्ते हैं। जिससे ये फिल्म इन दोनों फिल्मों को टक्कर दे सकती है।


About the Author

Shivani Bansal