Drishyam 2 Box Office Collection 24 : अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नही ले रही है। फिल्म की कमाई से मेकर्स से लेकर स्टार्स तक काफी खुश हैं। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं और इसके बावूजद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस झंडे गाड़े हुए हैं। अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने उनकी ही फिल्म 'गोलमाल अगेन' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।
'दृश्यम 2' और 'गोलमाल अगेन' की कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को 24 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे रविवार को 6.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अब तक 209.75 करोड़ की कुल कमाई कर चुकी है। इस तरह से अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' को कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर 205.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिर्फ उनकी साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' से पीछे है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
While *most films* run out of fuel in Week 1 itself, #Drishyam2 continues its supremacy, scores in DOUBLE DIGITS in Weekend 4 [₹ 13.45 cr]… Unaffected by new releases week after week... [Week 4] Fri 2.62 cr, Sat 4.67 cr, Sun 6.16 cr. Total: ₹ 209.75 cr. #India biz. pic.twitter.com/TL4uS60RO2
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 12, 2022
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' के आंकड़े
दिन 1 -15.38 करोड़ रुपये
दिन 2 -21.59 करोड़ रुपये
दिन 3 -27.17 करोड़ रुपये
दिन 4 -11.87 करोड़ रुपये
दिन 5 -10.48 करोड़ रुपये
दिन 6 -9.55 करोड़ रुपये
दिन 7 -8.62 करोड़ रुपये
दिन 8 -7.87 करोड़ रुपये
दिन 9 -14.05 करोड़ रुपये
दिन 10 -17.32 करोड़ रुपये
दिन 11 -5.44 करोड़ रुपये
दिन 12 -5.15 करोड़ रुपये
दिन 13 -4.68 करोड़ रुपये
दिन 14 -4.31 करोड़ रुपये
दिन 15 -4.45 करोड़ रुपये
दिन 16 -8.45 करोड़ रुपये
दिन 17 -10.39 करोड़ रुपये
दिन 18 -3.05 करोड़ रुपये
दिन 19 -2.53 करोड़ रुपये
दिन 20 -2.11 करोड़ रुपये
दिन 21 -1.84 करोड़ रुपये
दिन 22 -2.62 करोड़ रुपये
दिन 23 -4.67 करोड़ रुपये
दिन 24 -6.16 करोड़ रुपये
फिल्म 'दृश्यम 2' की स्टारकास्ट
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' में उनके अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates